हॉलीवुड फिल्म 'जोकर: फोली ए ड्यूक्स' हॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। निर्देशक टॉड फिलिप्स की 2019 में आई 'जोकर' बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। वहीं, इसकी बहुप्रतीक्षित अगली कड़ी 'जोकर: फोली ए ड्यूक्स' अपने एलान के बाद से ही सुर्खियों में है। कुछ समय पहले निर्माताओं ने फिल्म का नया पोस्टर जारी किया था, जिसके साथ ट्रेलर की रिलीज की तारीख का भी खुलासा हुआ था। हालांकि, ट्रेलर की रिलीज से पहले फैंस का उत्साह बढ़ाने के लिए निर्माताओं ने फिल्म का टीजर जारी किया है।