द मरीन (2006)
यह जॉन सीना की पहली बड़ी एक्शन फिल्म मानी जाती है। इस फिल्म में उन्होंने एक पूर्व मरीन सैनिक का किरदार निभाया था, जो अपनी पत्नी को बचाने के मिशन पर निकलता है। एक्शन फिल्मों में सीना की एंट्री यहीं से मजबूत हुई।
12 राउंड्स (2009)
इस थ्रिलर फिल्म में सीना एक पुलिस अफसर के रोल में नजर आए। फिल्म की कहानी रफ्तार, सस्पेंस और एक्शन से भरी हुई थी, जिसने सीना को एक एक्शन हीरो के तौर पर स्थापित किया।
ट्रेनरेक (2015)
इस फिल्म में जॉन सीना ने अपनी कॉमिक टाइमिंग से सभी को चौंका दिया। सीमित रोल होने के बावजूद उनका किरदार दर्शकों को खूब याद रहा और यह साबित हुआ कि वे सिर्फ एक्शन तक सीमित नहीं हैं।
यह खबर भी पढ़ें: राकेश बेदी नहीं बनते ‘धुरंधर’ का हिस्सा, डायरेक्टर ने उठाया बड़ा कदम; दिग्गज अभिनेता ने साझा किया किस्सा