अंदाजा नहीं था कि मिलेगी इतनी लोकप्रियता
सीरीज 'पंचायत' को ग्रामीण पृष्ठभूमि पर बनाया गया है। इस चर्चित सीरीज के पिछले तीन सीजन खूब हिट रहे हैं। इसके लीड एक्टर जितेंद्र कुमार ने हाल ही में हैरान करने वाला खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि शुरुआत में वे यह किरदार अदा करने के आइडिया से असहमत थे। उन्हें लगा था कि 'पंचायत' अमेरिका के शो द ऑफिस जैसा होगा और उन्हें यकीन नहीं था कि यह उनके लिए सही है या नहीं। उन्हें इसका अंदाजा नहीं था कि 'पंचायत' में उनका किरदार ओटीटी प्लेटफॉर्म में सबसे प्रतिष्ठित किरदारों में से एक बन जाएगा'।
कहानी के विस्तार पर किया गया विचार
न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, 'पंचायत' में अभिषेक त्रिपाठी की मुख्य भूमिका निभाने वाले जितेंद्र कुमार ने खुलासा किया कि शुरू में उनका इस सीरीज का हिस्सा बनने का इरादा नहीं था। एक्टर ने कहा कि उन्होंने कभी इस शो में कास्ट होने को लेकर सोचा नहीं था, क्योंकि शो का मूल कॉन्सेप्ट ही पंचायत कार्यालय के इर्द-गिर्द था। यह अमेरिकी सीरीज द ऑफिस के जैसा था। हालांकि काफी रिसर्च और लोकेशन की जांच-परख के बाद क्रिएटर्स को एहसास हुआ कि कहानी को सिर्फ कार्यालय तक सीमित नहीं रखा जा सकता और उन्होंने इसका विस्तार करने का विचार किया।
यह खबर भी पढ़ें:
Amit Sial: अमित सियाल को कभी ऑडिशन देने में होती थी कोफ्त, संवाद में सुनाया 'महारानी' से जुड़ा दिलचस्प किस्सा
शुरुआत में सेट पर होती थी घबराहट
जितेंद्र कुमार ने आगे कहा कि 'पंचायत' में उनकी भागीदारी तब शुरू हुई जब टीम को सीरीज में सचिव के किरदार की जरूरत थी। उन्होंने बताया कि उस समय उन्हें पंचायत सचिव अभिषेक की भूमिका ऑफर की गई, जो शो के साथ उनके सफर की शुरुआत थी। जितेंद्र के मुताबिक सेट पर शुरुआती दिनों में वे सेट पर काफी घबराये हुए थे। उन्हें यकीन नहीं था कि उनका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक हो रहा है या नहीं। हालांकि, टीवीएफ की टीम ने जब देखा तो उन्हें आश्वस्त किया गया कि वे सही रास्ते पर हैं और बढ़िया काम कर रहे हैं। बता दें कि 'पंचायत 4' इस साल जुलाई में रिलीज हो रही है।
यह खबर भी पढ़ें:
Bollywood Movies: 'दंगल' से लेकर 'टाइगर जिंदा है' तक, पाकिस्तान में प्रतिबंधित हैं ये 10 भारतीय फिल्में