फिल्म 'मिर्जापुर' पर जोर-शोर से काम चल रहा है। खबरों के मुताबिक इसमें रवि किशन और जितेंद्र कुमार होंगे। फैंस को उम्मीद है कि इस फिल्म में अली फजल, पंकज त्रिपाठी और दिव्येन्दु शर्मा भी होंगे। हालांकि निर्माताओं ने अभी तक इस फिल्म की कास्ट को लेकर अधिकारिक तौर पर एलान नहीं किया है।
मुहूर्त पूजा में रवि और जितेंद्र नजर आए
एक सूत्र के हवाले से एचटी ने लिखा है 'जितेंद्र कुमार और रवि किशन फिल्म की कास्ट में शामिल हो गए हैं। गुरुवार को मुहूर्त पूजा हुई और दोनों समारोह में मौजूद थे। दोनों के किरदारों को फैंस के लिए एक सरप्राइज के तौर पर रखा गया है।'
सूत्र ने आगे बताया 'फिल्म को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। कलाकारों के लुक टेस्ट और रीडिंग सेशन शुरू हो चुके हैं। यह सिलसिला अगले कुछ दिनों तक जारी रहेगा। जितेंद्र और रवि भी प्री-प्रोडक्शन के काम में जुट गए हैं। फिल्म अगले महीने फ्लोर पर जाएगी।'
यह खबर भी पढ़ें: Hrithik-NTR: 'वॉर 2' की कामयाबी से खुश हुए ऋतिक-एनटीआर, सोशल मीडिया पर फैंस के लिए लिखा पैगाम
रवि किशन
- फोटो : एक्स
2024 में हुआ था फिल्म का एलान
इस फिल्म का एलान 2024 में किया गया था। इसमें अली फजल, पंकज त्रिपाठी और दिव्येंदु के अलावा श्वेता त्रिपाठी भी नजर आ सकती हैं। फिल्म का निर्देशन गुरमीत सिंह कर रहे हैं वहीं इसके निर्माता पुनीत कृष्णा हैं। बताया जाता है कि फिल्म साल 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। उसके बाद इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी रिलीज किया जाएगा।
जितेंद्र कुमार
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
'मिर्जापुर' नाम से बन चुकी वेब सीरीज
'मिर्जापुर' के नाम से पहले एक वेब सीरीज बन चुकी है। वेब सीरीज 'मिर्जापुर' भारत के सबसे पसंदीदा क्राइम ड्रामा में से एक है। यह सीरीज साल 2018 में प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी। इसकी कहानी गैंगवार, राजनीति, अपराध और पारिवारिक कलह को दिखाती है। इसमें पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु ने बेहतरीन अदाकारी की थी।