फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jesse Lever: मराठी फिल्मों में डेब्यू को तैयार जेसी, पिता जॉनी लीवर के साथ स्क्रीन साझा करते आएंगे नजर

Wed, 05 Jul 2023 04:47 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

लेखक और निर्देशक पारितोष पेंटर के लिए दोनों एक साथ आए हैं। इसमें जॉनी लीवर 'नवाब साहब' के किरदार में नजर आएंगे और उनके बेटे 'आफताब' का किरदार जेसी लीवर निभाते दिखेंगे।
विज्ञापन
जेसी लीवर, जॉनी लीवर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता जॉनी लीवर को कॉमेडी किंग भी कहा जाता है। अपने किरदारों से वह लोगों के दिलों में खास जगह बना चुके हैं। अब अभिनेता के बेटे अपने पिता के साथ जल्द ही स्क्रीन साझा करने की तैयारी में हैं। दरअसल, मराठी फिल्म अफलातून में जॉनी लीवर अपने बेटे जेसी के साथ नजर आने वाले हैं। खास बात यह है कि पर्दे पर भी दोनों पिता-पुत्र के रोल में ही दिखेंगे। 

विज्ञापन

Lootera: सोनाक्षी-रणवीर की 'लुटेरा' को दस साल पूरे, प्रोड्यूसर एकता कपूर बोलीं- फिल्म ने सभी उम्मीदें पूरी कीं
 

फिल्म का ट्रेलर हुआ रिलीज
लेखक और निर्देशक पारितोष पेंटर के लिए दोनों एक साथ आए हैं। इसमें जॉनी लीवर 'नवाब साहब' के किरदार में नजर आएंगे और उनके बेटे 'आफताब' का किरदार जेसी लीवर निभाते दिखेंगे। हाल ही में निर्माताओं ने फिल्म का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर सोशल मीडिया पर जारी किया। ट्रेलर में तीनों दोस्तों सिद्धार्थ जाधव (श्री) जो देख नहीं सकता, परितोष (आदित्य) जो सुन नहीं सकता और जयेश ठक्कर (मानव) जो बोल नहीं सकता की शानदार केमिस्ट्री देखी जा सकती है। 
Shahrukh Khan: 'डंकी' और 'जवान' ने बनाया रिकॉर्ड, रिलीज से पहले ही शाहरुख की फिल्मों ने कमाए 480 करोड़!

 
विज्ञापन

ये कलाकार आएंगे नजर
इसमें श्वेता गुलाटी, तेजस्विनी लोनारी, विजय पाटकर, भरत दाभोलकर, परितोष पेंटर, जयेश ठक्कर, विष्णु मेहरा और रेशम टिपनिस भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 21 जुलाई 2023 को रिलीज होगी। बता दें कि इस फिल्म से जेसी मराठी सिनेमा में अपना डेब्यू करने जा रहे हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो जॉनी को आखिरी बार फिल्म सर्कस में देखा गया था। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणवीर सिंह लीड रोल में थे। हालांकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा सकी थी। वहीं उनके आने वाले प्रोजेक्ट्स की बात करें तो वह जल्द ही बैड बॉय नाम की फिल्म में नजर आने वाले हैं।
Pawan Kalyan: तीसरी बार हुआ पवन कल्याण का तलाक? 10 साल की शादी को एक्टर ने दिया विराम
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें