फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉलीवुड अभिनेत्री जेनिफर एनिस्टन ने जिम कर्टिस से किया प्यार का इजहार, साझा की रोमांंटिक तस्वीर; बोलीं- माय लव

Mon, 03 Nov 2025 09:23 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Jennifer Aniston: हाल ही में हॉलीवुड अभिनेत्री जेनिफर एनिस्टन अपनी सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से चर्चा में आ गई हैं। उन्होंने जिम कर्टिस संग एक रोमांटिक तस्वीर साझा की है। अब अफवाहें उड़ रही हैं कि उन्होंने सगाई कर ली है। 

विज्ञापन
जेनिफर एनिस्टन और जिम कर्टिस - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

56 वर्षीय हॉलीवुड अभिनेत्री जेनिफर एनिस्टन ने इंस्टाग्राम पर जिम कर्टिस के साथ अपने रिश्ते पर आधिकारिक मुहर लगा दी है। अभिनेत्री ने एक रोमांटिक तस्वीर साझा की है, जिससे चर्चाओं का बाजार गरम हो गया है। नेटिजंस ने कहना है कि उन्होंने सगाई कर ली है। पढ़िए पूरी खबर। 

विज्ञापन


जेनिफर ने लिखा, 'हैप्पी बर्थडे माय लव'
अभिनेत्री जेनिफर एनिस्टन ने हिप्नोथेरेपिस्ट जिम कर्टिस को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए अपनी एक ब्लैक-एंड-व्हाइट तस्वीर शेयर की है। इसमें वह जिम को पीछे से गले लगा रही हैं। एनिस्टन ने पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा, ‘जन्मदिन की बधाई माय लव।’ 
 


क्या जेनिफर एनिस्टन ने की सगाई?
जेनिफर एनिस्टन की वायरल हो रही तस्वीर में उन्होंने एक अंगूठी पहन रखी है। इससे सगाई की भी अफवाहें तेज हो गई हैं। हालांकि आपको बताते चलें कि एनिस्टन कर्टिस की तरफ से इसकी पुष्टि नहीं हुई है। इस पोस्ट पर नेटिजंस प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने कहा, "साल का सबसे कठिन लॉन्च"। दूसरे यूजर ने बोला, "आपको इतना खुश देखकर बहुत अच्छा लगा।" इसके अलावा अन्य यूजर्स ने भी अपनी खुशी जाहिर की।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: नवंबर के पहले सप्ताह ओटीटी पर बहेगी एंटरटेनमेंट की गंगा, रिलीज होने वाली हैं ये फिल्में और सीरीज

कब हुई थी मुलाकात?
जिम कर्टिस और जेनिफर एनिस्टन की साथ में पहली तस्वीर जुलाई के महीने में  स्पेन के मल्लोर्का में एक नौका पर एक-दूसरे को करीब से देखते हुए देखे गए थे। हालांकि दोनों के बीच यह पहला रोमांटिक पल है, जिसे सार्वजनिक किया गया है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें