गुस्सा हुईं जया बच्चन
पैपराजी पेज से जया बच्चन का एक वीडियो शेयर किया गया है, जो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि जया बच्चन मास्क लगा कर कहीं जा रही हैं। ऐसे में पैपराजी उनके पास आते हैं और उनसे कहते हैं 'आप से बात करनी है।' इस पर जया कहती हैं 'बस बहुत हो गया।' फिर जया बच्चन आगे बढ़ जाती हैं। पीछे से कोई कहता है 'बस हो गया।' इस पर जया बच्चन को गुस्सा आ जाता है और वह खड़ी होकर वहां मौजूद लोगों को देखने लगती हैं। इतने में जया बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन उनको पकड़ कर वहां से ले जाती हैं।
पहले भी कर चुकीं गुस्सा
इससे पहले भी जया बच्चन कई लोगों पर गुस्सा कर चुकी हैं। दिवंगत मनोज कुमार की प्रार्थना सभा में उन्होंने एक महिला को डांटा था। महिला उनसे पूछे बिना सेल्फी लेने की कोशिश कर रही थी। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
जया बच्चन का काम
जया बच्चन को आखिरी बार फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' 2023 में धर्मेंद्र के साथ देखा गया था। इसमें रणवीर सिंह और आलिया भट्ट अहम किरदार में थे।