फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Javed Akhtar: 'एक दिन वो दोस्ती और गर्माहट खत्म हो जाती है', जावेद ने साझा की सलीम खान से अलग होने की वजह

Thu, 21 Mar 2024 03:41 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार


जावेद अख्तर से जब पूछा गया कि क्या पैसे और क्रेडिट की वजह से आप सलीम खान से अलग हुए थे। इस सवाल के जवाब में जावेद कहते हैं, 'देखिए जब तक दो लोग एक साथ होते हैं दोस्त रहते हैं, लेकिन जैसे ही कोई तीसरा या चौथा उनके बीच आने लगता है दोस्ती खत्म होने लगती है।
विज्ञापन
जावेद अख्तर और सलीम खान - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक वक्त था जब बॉलीवुड में जावेद अख्तर और सलीम खान की दोस्ती मशहूर थी। दोनों इंडस्ट्री में सलीम-जावेद के नाम से जाने जाते थे। जावेद अख्तर और सलीम खान ने एक साथ मिलकर कितनी ही फिल्मों के लिए ब्लॉकबस्टर स्क्रिप्ट लिखे हैं। अमिताभ बच्चन की हिट फिल्में 'शोले' और 'जंजीर' से लेकर 'दीवार' और 'डॉन' भी सलीम-जावेद की जोड़ी ने लिखा है, लेकिन एक वक्त के बाद यह खूबसूरत जोड़ी टूट गई थी। हाल ही में जावेद अख्तर एक इंटरव्यू में सलीम खान से अलग होने की असली वजह का खुलासा करते दिखाई दिए। 
विज्ञापन


कभी हम दोस्त हुआ करते थे 
जावेद अख्तर से जब पूछा गया कि क्या पैसे और क्रेडिट की वजह से आप सलीम खान से अलग हुए थे। इस सवाल के जवाब में जावेद कहते हैं, 'देखिए जब तक दो लोग एक साथ होते हैं दोस्त रहते हैं, लेकिन जैसे ही कोई तीसरा या चौथा उनके बीच आने लगता है दोस्ती खत्म होने लगती है। हमने एक साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। हम साथ में काम करते थे, घूमने जाते थे, एक साथ बैठ कर समुंद्र में सूरज को ढलते देखा करते थे। वे मेरे घर आते थे और मैं उनके घर जाता था। हम दोस्त थे।'

Sara Ali Khan: महिला सशक्तिकरण पर हुआ सवाल तो बोलीं वो क्या होता है?, तिगमांशु ने जो कहा वो सच साबित कर दिखाया
विज्ञापन


एक दिन बस दोस्ती खत्म हो गई 
जावेद अपनी बात जारी रखते हुए कहते हैं, 'सच कहूं तो हमारे बीच कभी कोई झगड़ा नहीं हुआ। हमने कभी पैसे या क्रेडिट के लिए बहस नहीं किया। जब हम सफल होने लगते हैं तो अलग-अलग भावनाएं और लोग हमारी जिंदगी में आने लगते हैं। एक दिन सब कुछ रहता है बस वो दोस्ती और गर्माहट खत्म हो जाती है। हम महसूस करते हैं कि अब हम पहले की तरह नहीं मिलते हैं, साथ में नहीं बैठते हैं। हमारे साथ भी यही हुआ था।'
विज्ञापन


Rani Mukerji: रानी मुखर्जी को लेकर भंसाली का ये खुलासा मालूम है? जानिए क्या कहते हैं इंडस्ट्री के दूसरे दिग्गज

कोई रंजिश नहीं है अब 
पिछले साल सलीम खान के बेटे अरबाज खान ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि अब उनके पिता और जावेद अख्तर के बीच में कोई बैर नहीं रहा। एक दिन खुद जावेद अख्तर ने उन्हें कॉल करके उनसे पूछा था कि सलीम खान की तबियत कैसी है। जावेद भी कहते हैं, 'अब मेरे मन में कोई भी रंजिश नहीं है। वो एक वक्त की बात थी और कुछ भी नहीं।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें