फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Javed Akhtar: ‘उनकी दोस्ती कुछ छोटे, संकीर्ण सोच, तुच्छ..’, मोहनलाल-ममूटी की दोस्ती पर लेखक ने कही बड़ी बात

Thu, 27 Mar 2025 11:22 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Javed Akhtar: हाल ही में मोहनलाल द्वारा अपने दोस्त ममूटी के लिए सबरीमाला मंदिर में प्रार्थना करने पर विवाद हो रहा है। अब इस मामले पर गीतकार-लेखक जावेद अख्तर ने उनकी दोस्त को लेकर प्रतिक्रिया दी है। जानिए गीतकार ने क्या कहा?
विज्ञापन
मोहनलाल, जावेद अख्तर और ममूटी - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल हाल ही में सबरीमाला के दर्शन करने पहुंचे थे, जहां उन्होंने अपने साथी ममूटी के स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की। इस मामले पर अभिनेता ममूटी के लिए मंदिर में पूजा किए जाने का विरोध हो रहा है। अब मामले को बढ़ता देख जावेद अख्तर ने दोनों की दोस्ती पर अपने विचार प्रकट किए हैं। आइए जानते हैं आखिर जावेद साहब ने क्या कहा।

विज्ञापन


जावेद अख्तर ने किया यह ट्वीट
लेखक जावेद अख्तर ने अपने एक्स पर ट्वीट किया कि वह चाहते हैं कि सभी के दोस्त मोहनलाल और ममूटी जैसे हो। इसके अलावा उन्होंने दोनों की दोस्ती के बारे में कहा कि यह साफ है कि उनकी मित्रता कुछ छोटे, संकीर्ण विचार वाले, तुच्छ और नकारात्मक लोगों की समझ से बाहर है, लेकिन इससे कौन परवाह करता है। इस ट्वीट ने कई विरोधियों को सबक सिखाने का काम किया है।

यह खबर भी पढ़ें: Peddi First Look: वैधानिक चेतावनी फिर दरकिनार, होठों में बीड़ी, आखों में पुष्पा सा लुक लिए सामने आए राम चरण
विज्ञापन


क्या है पूरा मामला?
अभिनेता मोहनलाल ने सबरीमाला मंदिर में अपने साथी ममूटी के लिए पूजा की थी। इस्लाम धर्म के कुछ लोग इसे इस्लाम के खिलाफ मान रहे हैं। आपको बताते चलें कि अभिनेता ममूटी मुस्लिम धर्म से आते हैं। इसपर ऑडियो संदेश शेयर करते हुए, एक प्रभावशाली व्यक्ति ओ अब्दुल्ला ने कहा कि अगर ममूटी ने मंदिर में  प्रार्थना करने की बात मोहनलाल से कही है, तो उन्हें मांफी मांगनी चाहिए। इसपर उन्होंने कहा कि यह इस्लाम के खिलाफ है। हालांकि, मोहनलाल ने इस पर सफाई दी है कि उन्होंने अपने स्वेच्छा से उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की है। 

यह खबर भी पढ़ें: Priya Rajvansh: महज सात फिल्में करने वाली प्रिया राजवंश ने बॉलीवुड पर छोड़ी गहरी छाप, अंत रहा बहुत दर्दनाक

पूजा की रसीद हो रही वायरल?
अभिनेता मोहनलाल ने सबरीमाला मंदिर में पूजा करने के दौरान वहां के पंडित को एक रसीद दिया था। इस नोट में ममूटी का नाम मुहम्मद कुट्टी और उनका जन्म नक्षत्र ‘विशाखम’ लिखा है। अभिनेता ने इसके जरिये अपने साथी के लिए प्रार्थना की। यह रसीद इंटरनेट पर वायरल हो रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें