इसलिए स्थगित हुआ मुशायरा
आपको बता दें कि एक सितंबर से कोलकाता में मुशायरा आयोजित होने वाला था। कुछ मुस्लिम संगठनों ने कहा कि जावेद अख्तर की कुछ टिप्पणियों से समुदाय की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। इसके बाद मुशायरे को स्थगित कर दिया गया।
राज्य की तरफ से संचालित अकादमी ने स्थगन के लिए कोई आधिकारिक कारण नहीं बताया।
यह खबर भी पढ़ें: Karan Johar: मुगल सम्राट औरंगजेब पर फिल्म बनाने वाले थे करण जौहर, इस वजह से बंद करना पड़ा काम
जमीयत का इल्जाम
जमीयत-ए-उलेमा की राज्य इकाई के महासचिव मुफ्ती अब्दुस सलाम कासमी ने कहा 'जावेद अख्तर की तरफ से की गई कुछ टिप्पणियों से मुसलमानों के एक वर्ग की भावनाएं आहत हुई हैं। हमारा मानना है कि एक अल्पसंख्यक संस्थान होने के नाते, पश्चिम बंगाल उर्दू अकादमी किसी ऐसे दूसरे व्यक्ति को बुला सकती है जिसने आम मुसलमानों की भावनाओं को ठेस न पहुंचाई हो।'