जावेद को इस बात से है आपत्ति
उन्होंने कहा, 'अब तक मुझे कोई परेशानी नहीं है।' लेकिन जब इस गीत में धर्म की बात आती है, तो उन्हें आपत्ति होती है। उन्होंने कहा, 'एक नास्तिक होने के नाते, मुझसे ऐसे छंद गाने के लिए कहा जा रहा है, जिनमें धार्मिकता है। मुझे नास्तिक होने का अधिकार है।'
जावेद अख्तर के लिए देशभक्ति और धर्म दो अलग-अलग चीजें हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें 'भारत माता की जय' कहने में भी कोई परेशानी नहीं है और जब वह ऐसा कहते हैं, तो पूरे दिल से कहते हैं। उन्होंने कहा, 'मुझे अपने देश से प्यार है। मैं वंदे मातरम् सौ बार कहूंगा।'
उन्होंने कहा, 'भारत है मेरी मां।' जावेद अख्तर के मुताबिक, परेशानी तब शुरू होती है, जब इस भावना के साथ किसी और का धर्म भी जोड़ दिया जाता है। उन्होंने कहा, 'मगर तुम अपना धर्म मुझे दे रहे हो। वो तो मुझे किसी का भी नहीं चाहिए, तुम्हारा क्या लूंगा। आप नेशन की बात कीजिए, हम आपके साथ हैं। अब साथ में धर्म के छंद लगा रहे हैं, वो स्वीकार्य नहीं है मुझे।'
ये भी पढ़ें- बड़ी खबर: रणबीर कपूर की 'रामायण' के सेट पर लगी आग? मचा हड़कंप; जानें कितना हुआ नुकसान