फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jason Shah: आमिर खान के मुरीद हैं जेसन शाह, बोले- परफेक्ट शॉट देने के बाद भी वे रीटेक के लिए रेडी रहते हैं

Mon, 27 May 2024 11:42 AM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेता जेसन शाह फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' में आमिर खान के साथ काम किया था। बीते दिनों को याद करते हुए अभिनेता कहते हैं, 'मेरे लिए 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' में करने के लिए कुछ खास नहीं था, लेकिन मैंने फिर भी उस फिल्म में काम करने का फैसला लिया।
विज्ञापन
जेसन शाह आमिर खान - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता जेसन शाह धीरे-धीरे ही सही बॉलीवुड में अपनी जगह बनाने में कामयाब हो रहे हैं। पिछले दिनों वे संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' में अहम भूमिका निभाते नजर आए। दर्शकों को इस शो में उनका किरदार काफी पसंद भी आ रहा है। वहीं अभिनेता पिछले दिनों एक इंटरव्यू के दौरान बीते दिनों को याद करते नजर आए। साथ हिज आठ उन्होंने आमिर खान के बारे में भी कई दिलचस्प खुलासे किए। 
विज्ञापन


आमिर के लिए किया 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान'
 अभिनेता जेसन शाह फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' में आमिर खान के साथ काम किया था। बीते दिनों को याद करते हुए अभिनेता कहते हैं, 'मेरे लिए 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' में करने के लिए कुछ खास नहीं था, लेकिन मैंने फिर भी उस फिल्म में काम करने का फैसला लिया। मुझे पता था कि मुझे इस फिल्म की वजह से आमिर खान के साथ रहने का मौका मिलेगा और मेरे लिए वही काफी था'।

Taha Shah: कान फिल्म फेस्टिवल में कॉन्टैक्ट्स बनाने गए थे 'ताजदार', बोले- काम के लिए मैं संघर्ष करता रहूंगा
विज्ञापन


आमिर सबसे अलग हैं  
जेसन शाह अपनी बात जारी रखते हुए कहते हैं, 'आमिर खान के साथ रहकर आप कितना कुछ सीख सकते हैं। मुझे अच्छे से याद है एक दिन सेट पर एक दृश्य शूट किया जा रहा था। निर्देशक ने बोल दिया कि सीन परफेक्ट है फिर भी आमिर खान रीटेक देने को तैयार थे। उनके जैसा होना सच में मुश्किल है। वे बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट स्टार हैं'। 
विज्ञापन


Sharmin Segal: शर्मिन ने अदिति को बताया 'स्कूल गर्ल', यूजर्स बोले- पहले ढंग से काम करो, फिर आलोचना करो

'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' से थी उम्मीदें 
जेसन शाह ने आमिर खान के अलावा 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' में अमिताभ बच्चन और कैटरीना कैफ जैसे कलाकारों के संग काम किया था। इस फिल्म का निर्देशन 'धूम 3' के निर्देशक विजय कृष्ण आचार्य ने किया था। जेसन को इस फिल्म से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पाई थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें