फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुबई में बर्थडे सेलिब्रेशन के बीच बिगड़ी जैस्मिन भसीन की तबीयत; अस्पताल में भर्ती, अली गोनी ने शेयर किया पोस्ट

Sun, 28 Jun 2026 09:32 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Jasmine Bhasin Fell Sick: अभिनेत्री जैस्मिन भसीन आज 28 जून को अपना जन्मदिन मना रही हैं। इस खास दिन को सेलिब्रेट करने के लिए वे बॉयफ्रेंड अली गोनी के साथ दुबई गई थीं। मगर, वहां अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। जैस्मिन अस्पताल में भर्ती हैं।
विज्ञापन
जैस्मिन भसीन-अली गोनी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री जैस्मिन भसीन आज रविवार को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। जैस्मिन अपने स्पेशल दिन को और स्पेशल बनाने के लिए अली गोनी के साथ दुबई रवाना हुईं। मगर, सेलिब्रेशन और तैयारियों के बीच अचानक जैस्मिन की तबीयत खराब हो गई। उनके बॉयफ्रेंड अली ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए यह जानकारी साझा की है।

विज्ञापन

जैस्मिन भसीन - फोटो : इंस्टाग्राम
इंफेक्शन के चलते बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती
इंफेक्शन के चलते जैस्मिन को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अली गोनी ने आज रविवार को जैस्मिन के बर्थडे पर इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने कुछ फोटोज भी शेयर की हैं, जिनमें जैस्मिन अस्पताल में नजर आ रही हैं। एक तस्वीर में वे केक काटती नजर आ रही हैं। पोस्ट के साथ अली ने जैस्मिन की सेहत पर अपडेट दिया है। 

जैस्मिन भसीन - फोटो : इंस्टाग्राम
अली गोनी बोले- 'किस्मत को कुछ और ही मंजूर था'
अली गोनी ने पोस्ट के साथ लिखा है, 'जन्मदिन बहुत-बहुत मुबारक जैस्मिन। हम यहां तुम्हारा जन्मदिन मनाने आए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। जन्मदिन की खुशियां मनाने के बजाय, हम अस्पताल के कमरे में हैं। तुम्हें तकलीफ में देखना इस ट्रिप का सबसे मुश्किल हिस्सा रहा है। तुम्हें फिर से स्वस्थ और मुस्कुराते हुए देखने के लिए मैं किसी भी जश्न को छोड़ने को तैयार हूं। ऊपर वाला तुम्हें ढेर सारी खुशियां, अच्छी सेहत, प्यार और कामयाबी दे। जल्द ठीक हो जाओ, आज मेरे दिल में बस यही एक जन्मदिन की दुआ है। जन्मदिन मुबारक हो। लव यू'।
 
 
विज्ञापन

शादी पर क्या बोले अली गोनी?
काफी वक्त से जैस्मिन और अली की शादी की अटकलें चल रही हैं। इसे लेकर हाल ही में अली गोनी ने चुप्पी तोड़ी। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर लिखा, 'जब शादी करनी होगी तो खुद बता दूंगा सबको। मेरे रिश्तेदार मेरे इतना पीछे नहीं पड़े, जितना यहां इंस्टाग्राम पर लोग पड़े हैं। अपना अपना काम करो। खुश रहो और रहने दो'।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें