फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जापान के महशहूर अभिनेता तात्सुया नाकादाई का निधन, 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Tue, 11 Nov 2025 02:18 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Tatsuya Nakadai Death: जापानी सिनेमा से एक बड़ी खबर सामने आई है। जापानी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता तात्सुया नाकादाई का निधन हो गया है। जानिए उनके बारे में…
विज्ञापन
तात्सुया नाकादाई - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जापान के मशहूर अभिनेता तात्सुया नाकादाई का 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। तात्सुया को 'रण', 'हाराकिरी' और 'द ह्यूमन कंडीशन' जैसी फिल्मों में अपने शानदार अभिनय के लिए जाना जाता है। हालांकि, उनकी मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं है।

रंगमच से शुरू किया अपना करियर

विज्ञापन

13 दिसंबर 1932 को टोक्यो में जन्मे तात्सुया नाकादाई का असली नाम मोटोहिसा नाकादाई था। तात्सुया ने अपना करियर ड्रामा और प्ले से शुरू किया था। हालांकि, बाद में वो जापानी सिनेमा का बड़ा नाम बन गए। करियर में सौ से ज्यादा फिल्मों में काम करने वाले नाकादाई की बहुमुखी प्रतिभा और प्रभावशाली स्क्रीन उपस्थिति ने उन्हें जापान और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खास पहचान दिलाई। साथ ही उन्हें रंगमच का भी एक दमदार कलाकार माना जाता था।

‘रण’ में निभाया यादगार किरदार
अकीरा कुरोसावा की 1985 में आई फिल्म 'रण' में नाकादाई द्वारा निभाया गया लॉर्ड हिदेतोरा इचिमोनजी का किरदार उनके सबसे प्रतिष्ठित किरदारों में से एक है। मध्यकालीन जापान पर आधारित यह फिल्म एक बुजुर्ग सरदार की कहानी है, जो अपना राज्य अपने बेटों में बांट देता है। फिर उन्हें सत्ता और भ्रष्टाचार के एक दुखद जाल में फंसा हुआ देखता है।
विज्ञापन


कोबायाशी के साथ दीं कई यादगार फिल्में
'राण' से पहले तात्सुया नाकादाई ने मसाकी कोबायाशी की 'द ह्यूमन कंडीशन' ट्रियोलॉजी- 'नो ग्रेटर लव' (1959), 'रोड टू एटरनिटी' (1959), और 'ए सोल्जर्स प्रेयर' (1961) में शानदार अभिनय किया। इन फिल्मों में काजी नामक एक शांतिवादी को द्वितीय विश्व युद्ध के दौर के जापान की क्रूरता से जूझते हुए दिखाया गया है। कोबायाशी के साथ नाकादाई ने 11 फिल्में बनाईं। ये सभी फिल्में काफी सफल रहीं। इनमें 1962 की क्लासिक 'हाराकिरी' भी शामिल है, जिसमें उन्होंने रोनिन हांशिरो त्सुगुमो की भूमिका निभाई थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें