फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: पहले गाड़ी से उतरीं, फिर किसे देख झटपट भागीं जन्नत जुबैर? सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Sat, 16 Aug 2025 05:35 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Jannat Zubair Viral Video: हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें इंफ्लुएंसर जन्नत जुबैर किसी को देख हैरान होती दिख रही हैं। देखें वीडियो। 
विज्ञापन
जन्नत जुबैर - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर अक्सर कुछ ना कुछ वीडियोज वायरल होते रहते हैं। अब एक वीडियो इंफ्लुएंसर जन्नत जुबैर का सामने आया है, जिसमें बारिश के मौसम में उन्हें गाड़ी से उतरते देखा जाता है। फिर अचानक वह किसी को देख गाड़ी की ओर दोबारा भागती हैं। आइए जानते हैं आखिर ऐसा क्या हुआ। 

क्या है वायरल वीडियो?

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें इंफ्लुएंसर जन्नत जुबैर एक ब्लैक कलर की चार पहिया गाड़ी से उतरती हैं। फिर वहां मौजूद पैप्स उन्हें देखकर हेलो बोलते हैं। ये देखते ही जन्नत जुबैर झटपट अपनी गाड़ी को रुकवाती हैं और दोबारा अंदर चली जाती हैं। हालांकि, आपको बताते चलें कि वायरल वीडियो में दावा किया गया कि वह पैपराजी को देख वहां से जाने लगती हैं। इसके साथ ही वीडियो में दिखा कि हल्की बारिश भी हो रही थी।


नेटिजंस ने दी प्रतिक्रिया 
वीडियो सामने आते ही नेटिजंस के रिएक्शंस आने लगे हैं। कमेंट सेक्शन में यूजर्स की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। एक यूजर ने कहा कि वो जानबूझकर ऐसा नाटक कर रही हैं। इसके अलावा कुछ यूजर्स उन्हें काफी पसंद कर रहे हैं। 

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Janmashtami 2025: अनुपम खेर से लेकर माधुरी दीक्षित तक, इन सेलेब्स ने दी श्री कृष्ण जन्माष्टमी की बधाई

एक नजर जन्नत जुबैर के करियर पर
जन्नत जुबैर एक प्रसिद्ध भारतीय अभिनेत्री और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 'फुलवा' और 'तू आशिकी' जैसे शो में एक बाल कलाकार के रूप में की । अभिनेत्री को सोशल मीडिया पर उनके कंटेंट के लिए पसंद किया जाता है। वह 'खतरों के खिलाड़ी 12' में भी दिखाई दीं। इसके अलावा जन्नत जुबैर बॉलीवुड फिल्म में भी अभिनय कर चुकी हैं। वह रानी मुखर्जी की फिल्म ‘हिचकी’ में काम कर चुकी हैं। फिल्म में उन्होंने स्टूडेंट का किरदार निभाया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें