फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mardaani 3: 'मर्दानी 3' को लेकर आया बड़ा अपडेट, रानी मुखर्जी के अलावा ये अभिनेत्री निभाएगी पुलिस का किरदार

Thu, 24 Apr 2025 01:30 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Janki Bodiwala In Mardaani 3: फिल्म 'मर्दानी 3' को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। फिल्म में 'शैतान' की अभिनेत्री अहम किरदार निभाएगी। पहले वह गुजराती फिल्म इंडस्ट्री में थीं।  
विज्ञापन
रानी मुखर्जी, जानकी बोदीवाला - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साल 2014 में रिलीज हुई फिल्म 'मर्दानी' में अभिनेत्री रानी मुखर्जी ने पुलिस का दमदार किरदार निभाया था। ये फिल्म काफी कामयाब रही थी। फिल्म की कामयाबी के बाद रानी मुखर्जी 'मर्दानी 2' में नजर आईं। यह फिल्म 2019 में रिलीज हुई। यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर काफी कामयाब रही। अब फैंस इसके तीसरे पार्ट का इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन

शुरू हो चुकी मर्दानी 3 की शूटिंग
साल 2024 में खबर आई कि फिल्म निर्माता 'मर्दानी 3' पर काम कर रहे हैं। पिंकविला की एक खबर के मुताबिक फिल्म 'मर्दानी 3' की शूटिंग इसी साल के शुरुआत में शुरू हो चुकी है। फिल्म अगले साल 2026 में होली के मौके पर रिलीज होगी। 
जब जया बच्चन ने इस व्यक्ति को बताया था अपना 'तीसरा बच्चा', अमिताभ बच्चन को इस बात का है पछतावा

मर्दानी 3 की घोषणा 2024 में की गई थी - फोटो : सोशल मीडिया
जानकी बोदीवाला होंगी फिल्म का हिस्सा
वेबसाइट के मुताबिक अभिनेत्री जानकी बोदीवाला भी फिल्म 'मर्दानी 3' में अहम किरदार अदा करेंगी। जानकी बोड़ीवाला ने फिल्म 'शैतान' में अच्छा रोल निभाया था। इससे रानी मुखर्जी और आदित्य चोपड़ा प्रभावित हुए हैं, इसलिए उन्होंने जानकी बोदीवाला को फिल्म में अहम किरदार दिया है। वह फिल्म में एक पुलिस का किरदार निभाएंगी। फिल्म की शूटिंग मुंबई में हो रही है।
Ridhi Dogra: 'अबीर गुलाल' पर बैन के बीच रिद्धि डोगरा ने कही बड़ी बात, कहा- राक्षसों के खिलाफ खड़ें हों


जरूरी मुद्दे पर होगी फिल्म
खबर है कि 'मर्दानी 3' दोनों फिल्मों से जबरदस्त होगी। पहले की फिल्में सामाजिक मुद्दों पर आधारित थीं। उसी तरह यह फिल्म भी जरूरी सामाजिक मुद्दों पर होगी।
विज्ञापन

जानकी बोदीवाला का बॉलीवुड में दमदार किरदार
जानकी बोदीवाला ने बॉलीवुड में 'शैतान' फिल्म से डेब्यू किया था। इससे पहले वह गुजराती फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा थीं। अब वह बॉलीवुड में 'मर्दानी 3' में अहम रोल अदा करने वाली हैं।
'मर्दानी 3' यशराज फिल्म्स के बैनर तले रिलीज होने वाली है। इस बैनर तले चार फिल्में रिलीज होने वाली हैं। 'सैयारा' 18 जुलाई, 'वार 2' दो अगस्त, 'अल्फा' 25 दिसंबर और 'मर्दानी 3' 27 फरवरी 2026 को रिलीज होने वाली हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें