फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janhvi Kapoor: वीर पहाड़िया की पोस्ट पर भावुक हुईं जान्हवी कपूर, जानें शिखर पहाड़िया ने क्या कहा?

Mon, 13 Jan 2025 09:20 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Janhvi Kapoor: ‘स्काई फोर्स’ से डेब्यू करने वाले वीर पहाड़िया ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट की, जिसे देखकर जान्हवी कपूर भावुक हो गईं। वीर पहाड़िया के भाई और जान्हवी के रूमर्ड बॉयफ्रेंड ने भी इस पर रिएक्शन दिया।
 
विज्ञापन
वीर पहाड़िया और जान्हवी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाल ही में शिखर पहाड़िया के भाई वीर पहाड़िया ने सोशल मीडिया पर एक मार्मिक पोस्ट साझा की। इस पोस्ट ने अभिनेत्री जान्हवी कपूर को भावुक कर दिया। वीर पहाड़िया अक्षय कुमार अभिनीत ‘स्काई फोर्स’ से बॉलीवुड डेब्यू कर रहे हैं। 24 जनवरी, 2025 को फिल्म की रिलीज से पहले, उन्होंने स्क्वाड्रन लीडर अज्जामद बोपय्या देवय्या की पत्नी और परिवार से मुलाकात की, जिनकी भूमिका वह आगामी फिल्म में निभा रहे हैं। 

वीर पहाड़िया ने किया मार्मिक पोस्ट

विज्ञापन

रविवार को वीर पहाड़िया ने महावीर चक्र विजेता, स्क्वाड्रन लीडर अज्जामद बोपय्या देवय्या के परिवार के लिए अपनी प्रशंसा और सम्मान व्यक्त किया। उन्होंने उनके परिवार के साथ तस्वीरें भी साझा की। पोस्ट करने के तुरंत बाद जाह्नवी कपूर और उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया ने कमेंट सेक्शन में उनकी प्रशंसा की। वीर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर देवय्या की पत्नी श्रीमती सुंदरी देवय्या और उनकी बेटियों, स्मिता और प्रीता के साथ अपनी मुलाकात की कई तस्वीरें पोस्ट कीं। कैप्शन में उन्होंने लिखा, "आज बेंगलुरु में महावीर चक्र विजेता, स्क्वाड्रन लीडर अज्जामद बोपय्या देवय्या की 90 वर्षीय पत्नी श्रीमती सुंदरी देवय्या और उनकी बेटियों, स्मिता और प्रीता से मिलने के बाद मैंने जो भावनाएं महसूस कीं, उन्हें शब्दों में बयां करना मुश्किल है।" उन्होंने आगे कहा, "पिछले साढ़े 3 सालों से, मैं "स्काई फोर्स" में ‘टैबी’ के रूप में अपनी भूमिका की तैयारी करते हुए इस असाधारण व्यक्ति के जीवन और वीरता के बारे में जानने में डूबा हुआ हूं।" मुझे लगा कि मैं उनकी बहादुरी और बलिदान को समझ गया हूं, लेकिन आज, उनके परिवार से किस्से सुनकर, जो लोग उन्हें जानते थे, उनसे प्यार करते थे, और उनकी यादों का सम्मान करना जारी रखते हैं, मैं भावुक हो गया।" 


यह खबर भी पढ़ें: Kaifi Azami Birthday: कैफी आज्मी के लिखे शानदार नगमे, जो आज भी हैं फैंस की पहली पसंद
विज्ञापन


जान्हवी कपूर हुईं भावुक
अभिनेत्री जान्हवी कपूर ने वीर की पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दी और कमेंट सेक्शन में कई इमोजी बनाकर जताया कि वह कितनी भावुक हैं। वहीं, शिखर ने टिप्पणी की, "कोई शब्द नहीं, वाह।" 

 

यह खबर भी पढ़ें:  Box Office Report: 'गेम चेंजर' पर भारी पड़ी 'डाकू महाराज', जानें रविवार को अन्य फिल्मों का कैसा रहा हाल?


कब रिलीज होगी स्काई फोर्स?
मैडॉक फिल्म्स की ‘स्काई फोर्स’ में अक्षय कुमार, सारा अली खान, वीर और निम्रत कौर मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म को 24 जनवरी 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। अमर कौशिक, दिनेश विजान और ज्योति देशपांडे ने फिल्म को प्रोड्यूस किया है। अभिषेक कपूर और अभिषेक अनिल कपूर ने फिल्म का निर्देशन किया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें