फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Param Sundari Review: क्या ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ की कॉपी है ‘परम सुंदरी’? फिल्म देखने के बाद यूजर्स ने दी राय

Fri, 29 Aug 2025 11:06 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Param Sundari X Review: जान्हवी कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा अभिनीत 'परम सुंदरी' आज शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, जिसे देखने के बाद दर्शकों की प्रतिक्रिया आ रही है। 

विज्ञापन
परम सुंदरी - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जान्हवी और सिद्धार्थ की रोमांटिक फिल्म 'परम सुंदरी' लंबे इंतजार के बाद थिएटर्स में 29 अगस्त को रिलीज हो गई। फिल्म देखने के बाद यूजर्स एक्स पर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। दर्शकों को दोनों की ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री काफी पसंद आ रही हैं। आइए जानते हैं क्या बोले यूजर्स। 

दर्शकों ने दी मिली-जुली प्रतिक्रियाएं

विज्ञापन

जान्हवी और सिद्धार्थ की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'परम सुंदरी' के सिनेमाघरों में रिलीज होते ही यूजर्स के रिएक्शंस आ रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि यह 'चेन्नई एक्सप्रेस' की कॉपी नहीं है, बल्कि बिल्कुल अलग कहानी वाली फिल्म है। दूसरे यूजर ने कहा, जान्हवी-सिद्धार्थ की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री काफी शानदार है। वहीं एक यूजर ने कहा कि ये बहुत एंटरटेनिंग मूवी है। इसके अलावा अन्य यूजर्स ने इसे औसत फिल्म कही। 
 
 

 

विज्ञापन

 
 

परम सुंदरी फिल्म के बारे में
'परम सुंदरी' फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा परम नाम का किरदार निभा रहे हैं, जो कि उत्तर भारत से बिलॉन्ग करता है। वहीं जान्हवी कपूर ने सुंदरी नाम की लड़की का रोल किया है, जो दक्षिण भारत से आती है। इन दोनों के बीच कैसे प्यार होता है, यह फिल्म की स्टोरी लाइन है। इस फिल्म का निर्दशन तुषार जलोटा ने किया है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें