फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Homebound: 'होमबाउंड' को दुनियाभर में मिली तारीफ, अब इस तारीख को सिनेमाघरों में होगी रिलीज

Sat, 13 Sep 2025 05:09 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Homebound Release Date: 'होमबाउंड' को कई अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोहों में स्टैंडिंग ओवेशन मिला है। अब यह फिल्म दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।
विज्ञापन
होमबाउंड - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ईशान खट्टर और जान्हवी कपूर की अदाकारी वाली फिल्म 'होमबाउंड' को पूरी दुनिया में खूब सराहना मिली है। नीरज घेवान के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने कई अंतरराष्ट्रीय अवॉर्ड्स अपने नाम किए हैं। अब यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फिल्म दुनियाभर के सिनेमाघरों में 26 सितंबर 2025 को रिलीज होगी।
विज्ञापन

प्रोडक्शन हाउस ने किया रिलीज का ऐलान
कान फिल्म महोत्सव में अपने प्रीमियर और उत्तरी अमेरिका के टोरंटो अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में अपनी शुरुआत के बाद, इस फिल्म को काफी तारीफ मिली है। 
निर्माता करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस, धर्मा प्रोडक्शंस ने फिल्म की रिलीज की तारीख एलान करते हुए कहा 'कोई भी एहसास आखिरी नहीं होता। 'होमबाउंड' 26 सितंबर को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।'

यह खबर भी पढ़ें: Lokah Chapter 1: 'लोका' में कौन होगा अगला सुपरहीरो? मेकर्स ने पोस्टर और वीडियो के जरिए दिया इशारा

क्या है फिल्म की कहानी?
रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म 'होमबाउंड' उत्तर भारत के दो बचपन के दोस्तों की कहानी है। दोनों पुलिस अधिकारी बनकर अपनी जिंदगी बेहतर बनाने का सपना देखते हैं। पुलिस परीक्षा की तैयारी करते हुए, उनकी दोस्ती बढ़ती है। हालांकि इस दौरान कई चुनौतियां भी आती हैं। फिल्म की पटकथा बशारत पीर, नीरज घेवान और सुमित रॉय ने लिखी है। इसके संवाद नीरज घेवान, वरुण ग्रोवर और नीरज दुबे ने लिखे हैं।
विज्ञापन

फिल्म से हॉलीवुड निर्माता जुड़े
हॉलीवुड फिल्म निर्माता मार्टिन स्कॉर्सेसी 'होमबाउंड' से कार्यकारी निर्माता के रूप जुड़े। इससे इस फिल्म को और भी शोहरत मिली। बॉलीवुड हंगामा से बातचीत में स्कॉर्सेसी ने कहा 'मैंने 2015 में नीरज की पहली फिल्म 'मसान' देखी थी। मुझे वह बहुत पसंद आई थी। इसलिए जब मुझे दूसरी फिल्म का ऑफर भेजा गया तो मैं उत्सुक हो गया। मुझे कहानी पसंद आई और मैं मदद करने के लिए तैयार हो गया। नीरज ने एक खूबसूरती से गढ़ी गई फिल्म बनाई है जो भारतीय सिनेमा में एक अहम योगदान है।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें