कॉमेडियन और अभिनेत्री जेमी लीवर अपनी बेमिसाल कॉमेडी और मिमिक्री के लिए जानी जाती हैं। जेमी लीवर बिग बॉस 19 के वीकएंड वार में पहुंची, जहां उन्होंने शो होस्ट सलमान खान और सभी प्रतियोगियों को खूब हंसाया। इतना ही नहीं वो कंटेस्टेंट्स को रोस्ट करती हुई भी नजर आ रही हैं।
जेमी लीवर ने की फराह खान की मिमिक्री
शो का नया प्रोमो रिलीज हुआ है, जिसमें जेमी लीवर फर्रा खान बनकर आई। आपको बताते चलें कि वो कोरियोग्राफर और निर्माता फराह खान की मिमिक्री करती नजर आईं। फिर उन्होंने फराह खान के अंदाज में कहा, ‘सलमान…सर, मैं भूल जाती हूं कि मैं नकली हूं।’ इसके आगे जेमी ने अभिषेक से कहा, ‘मैं अशनूर कौर से बात कर लूं, तुम्हें बुरा तो नहीं लग जाएगा।’ यह सुनकर सभी हंस पड़ते हैं।
शहबाज को भी किया रोस्ट
आगे प्रोमो में दिखता है कि जेमी लीवर कहती हैं, ‘शहबाज पता है मैंने मां जी से क्या बताया कि मैं बिग बॉस में हॉट लग रहा हूं या नहीं।’ इसके आगे उन्होंने कहा कि बसीर और फरहाना यानी बहाना और बसीर और नेहल यानी बेहाल। यह सुन सलमान ने कहा कि वाह आपने शानदार एक्टिंग की। उन्होंने जेमी की तारीफ की और सभी प्रतियोगियों ने खूब लुफ्त उठाया।
यह खबर भी पढ़ें:
लक्ष्य-नितांशी को बेस्ट डेब्यू एक्टर्स, रवि किशन को मिला सर्वश्रेष्ठ सपोर्टिंग रोल के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार
ये वीकएंड का वार प्रतियोगियों के लिए है अहम