फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेलर 2 बॉक्स ऑफिस: रजनीकांत की फिल्म का भौकाल जारी, रविवार की छुट्टी में काटी चांदी, जानिए कितने करोड़ कमाए?

Sun, 18 Oct 2026 07:11 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Jailer 2 Box Office Collection: सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही है। धमाकेदार ओपनिंग करने के बाद वीकएंड पर भी इसने उम्दा कमाई की है।
विज्ञापन
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साल 2023 में आई फिल्म 'जेलर' का सीक्वल 15 अक्तूबर को सिनेमाघरों में आया। रजनीकांत अभिनीत यह फिल्म दोनों हाथों से नोट बटोर रही है। देश ही नहीं, दुनियाभर में यह नोट छापने की मशीन बन गई है। पिछले तीन दिन इसने शानदार प्रदर्शन किया। आज रविवार की छुट्टी में इसने कितना कलेक्शन जुटाया? जानिए

विज्ञापन
Trending Videos

रजनीकांत जेलर 2 - फोटो : सोशल मीडिया
रविवार को 'जेलर 2' ने कितने कमाए?
नेल्सन दिलीपकुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रजनीकांत के अलावा साउथ और बॉलीवुड के कई सितारे नजर आए हैं। कमाई के बीत करें तो आज चौथे दिन इसे रविवार की छु्ट्टी का फायदा मिलता दिख रहा है। खबर लिखे जाने तक सैकनिल्क पर प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक, इस फिल्म ने आज 37.93 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। इसी के साथ 'जेलर 2' का टोटल नेट कलेक्शन 181.98 करोड़ रुपये हो चुका है।

फिल्म 'जेलर 2' - फोटो : X
वर्ल्डवाइड 300 करोड़ क्लब में शामिल 'जेलर 2'
  • जेलर 2 ने ओपनिंग डे पर 59.70 करोड़ रुपये कमाए थे।
  • दूसरे दिन शुक्रवार को कलेक्शन 37.10 करोड़ रुपये रहा।
  • कल तीसरे दिन शनिवार को इसने 47.25 कमा डाले।
  • वर्ल्डवाइड भी जेलर 2 धमाकेदार प्रदर्शन कर रही है। दुनियाभर में यह फिल्म तीन दिनों में 321.00 करोड़ रुपये कमा चुकी है।

जेलर 2 - फोटो : यूट्यूब
'जेलर 2' की स्टारकास्ट
फिल्म 'जेलर' की बात करें तो 2023 में आई इस फिल्म ने चौथे दिन 48.88 करोड़ रुपये कमाए थे। उम्मीद है कि रात दस बजे तक कमाई के अंतिम आंकड़े सामने आने तक 'जेलर 2' इस रिकॉर्ड को तोड़ सकती है। स्टारकास्ट की बात करें तो फिल्म 'जेलर 2' में मोहनलाल, मिथुन चक्रवर्ती, राम्या कृष्णन, एसजे सूर्या और सूरज वेंजरामूदु, योगी बाबू, जतिन सरना, सुनील सुखाड़ा और विद्या बालन भी अहम भूमिकाओं में हैं। इसके अलावा ऋतिक रोशन का कैमियो रोल है।
विज्ञापन

जेलर 2 - फोटो : इंस्टाग्राम
'रणबाली' की रिलीज का नहीं पड़ा फर्क
रजनीकांत की फिल्म के सामने विजय देवरकोंडा-रश्मिका मंदाना अभिनीत फिल्म 'रणबाली' मैदान में हैं। मगर, 'जेलर 2' पर इसका कोई असर नहीं दिख रहा है। इसके अलावा बॉलीवुड की फिल्में 'प्रहार', 'नई नवेली' और 'दृश्यम 3' भी 'जेलर 2' की कमाई के रथ को नहीं रोक पाईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें