फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेलर 2 एडवांस बुकिंग: रजनीकांत की फिल्म का विदेशों में जलवा, रिलीज से पहले कमाए करोड़ों, भारत में कैसा है हाल?

Sun, 11 Oct 2026 04:42 PM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Jailer 2 Advance Booking: रजनीकांत स्टारर फिल्म 'जेलर 2' 15 अक्तूबर को रिलीज होने वाली है और अब इस मूवी ने एडवांस बुकिंग में अभी तक 22 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर लिया है।
विज्ञापन
रजनीकांत की फिल्म जेलर 2 - फोटो : इंस्टाग्राम@sunpictures
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेल्सन दिलीप कुमार के निर्देशन में बनी रजनीकांत स्टारर एक्शन थ्रिलर फिल्म 'जेलर 2' को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह है। फिल्म को रिलीज होने में अभी कुछ दिन बाकी हैं, लेकिन इसकी एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। 'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग के जरिए दुनियाभर में 22 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। खास बात यह है कि भारत में फिल्म की एडवांस बुकिंग अभी पूरी तरह से शुरू भी नहीं हुई है।
विज्ञापन
Trending Videos

जेलर 2 - फोटो : सोशल मीडिया
जेलर 2 की अब तक की एडवांस बुकिंग
रिलीज से चार दिन पहले तक रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' ने दुनियाभर में एडवांस बुकिंग से 22.32 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। इसमें सबसे ज्यादा कमाई विदेशों से हुई है। विदेशी बाजारों से फिल्म को 17 करोड़ रुपये से ज्यादा मिले हैं। घरेलू मार्केट में फिल्म ने अब तक 5.32 करोड़ रुपये कमाए हैं। इसमें से 3.84 करोड़ रुपये अकेले ओपनिंग डे पर कमाए गए, जिसमें चेन्नई 2.50 करोड़ रुपये के साथ सबसे आगे रहा।
  • 2674 स्क्रीन्स पर 2.9 लाख से ज्यादा टिकट बेचकर 5.32 करोड़ रुपये की कमाई हुई है।
  • कुल घरेलू कमाई में तमिलनाडु का योगदान सबसे ज्यादा 5.05 करोड़ रुपये रहा।
  • इसके बाद कर्नाटक का नंबर आता है, जहां 25.96 लाख रुपये की कमाई हुई।
  • सैकनिल्क के अनुसार, ओरिजिनल तमिल वर्जन ने 5.49 करोड़ रुपये कमाए हैं।
  • जबकि डब्ड हिंदी वर्जन ने अब तक 18 शोज में 384 टिकट बेचकर सिर्फ 77 हजार रुपये कमाए हैं।

जेलर 2 - फोटो : यूट्यूब
विदेशों में भी रजनीकांत का जलवा
'जेलर 2' को सबसे ज्यादा फायदा उत्तरी अमेरिका, खासकर अमेरिका से मिल रहा है। इसके अलावा संयुक्त अरब अमीरात (UAE), ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया और यूरोप में भी फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

'जेलर' ने कितनी की थी कमाई?
'जेलर 2' का पहला पार्ट साल 2023 में आया था। उस मूवी ने भी रिलीज के पहले दिन विदेशी बाजारों में 47 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी। रजनीकांत की 'जेलर' ने दुनियाभर में 606 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया था। इसमें भारत से 409 करोड़ रुपये और विदेशों से 196 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई शामिल थी।

रजनीकांत जेलर 2 - फोटो : सोशल मीडिया
कब रिलीज होगी फिल्म?
‘जेलर 2’ का निर्माण कलानिधि मारन की कंपनी सन पिक्चर्स ने किया है। फिल्म में रजनीकांत के साथ एस. जे. सूर्या, मिथुन चक्रवर्ती, राम्या कृष्णन, विद्या बालन, योगी बाबू और जतिन सरना जैसे कलाकार भी नजर आएंगे।

इसके अलावा फिल्म में मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल, तमिल अभिनेता विजय सेतुपति और बॉलीवुड सितारे ऋतिक रोशन व जैकी श्रॉफ भी कैमियो करते दिखाई देंगे। फिल्म 15 अक्तूबर को रिलीज होगी।
विज्ञापन

जेलर 2 - फोटो : सोशल मीडिया
'जेलर 2' की होगी इन फिल्मों से टक्कर
  • ‘जेलर 2’ को भारत में रिलीज के लिए एक दिन का ज्यादा समय मिलेगा।
  • क्योंकि फिर 16 अक्तूबर दूसरी फिल्में भी सिनेमाघरों में आ जाएंगी।
  • इसमें तेलुगु पीरियड एक्शन फिल्म 'रणबाली' शामिल है, जिसमें विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिका में हैं।
  • इसके अलावा अविनाश अरुण की कोर्टरूम ड्रामा फिल्म 'प्रहार: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ उज्ज्वल निकम' भी रिलीज होगी।
  • इसमें राजकुमार राव और वामिका गब्बी नजर आएंगे।
  • वहीं, बालाजी मोहन के निर्देशन में बनी हॉरर कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' में यामी गौतम मुख्य भूमिका निभा रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें