फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaideep Ahlawat: ‘हाथी राम चौधरी ने मेरे लिए काफी कुछ बदल दिया’, जयदीप ने बताया कैसे संभालते हैं फेम का प्रेशर

Sat, 26 Apr 2025 02:00 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Jaideep Ahlawat On Paatal Lok: वेब सीरीज ‘पाताल लोक’ से घर-घर में मशहूर होने वाले अभिनेता जयदीप अहलावत ने इस सीरीज की सफलता के बाद अपने जीवन में आए बदलाव के बारे में बात की। जानिए अभिनेता ने क्या कुछ कहा।
विज्ञापन
जयदीप अहलावत, पाताल लोक 2 से हाथीराम चौधरी के किरदार से फिर से कर रहे हैं वापसी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपने अभिनय से इंडस्ट्री में एक अलग मुकाम हासिल करने वाले अभिनेता जयदीप अहलावत इन दिनों अपनी हालिया रिलीज ‘ज्वेल थीफ’ को लेकर चर्चाओं में हैं। फिल्म ओटीटी पर रिलीज हुई है और इसे लोगों के मिले-जुले रिस्पॉन्स मिल रहे हैं। इससे पहले अभिनेता को उनके शो पाताल लोक सीजन 2 के लिए काफी प्रशंसाएं मिलीं और उनके अभिनय को काफी सराहा गया। अब अभिनेता ने सीरीज के किरदार हाथी राम चौधरी को लेकर बात की है। साथ ही उन्होंने बताया कि कैसे ‘पाताल लोक’ ने उनके जीवन में काफी बदलाव लाया है।

मुझे अपने सभी किरदार पसंद हैं

विज्ञापन

हाल ही में एनडीटीवी के साथ बातचीत में जयदीप अहलावत ने अपने सबसे मशहूर किरदार हाथी राम चौधरी को लेकर बात की। अभिनेता ने कहा, “मुझे अपने आज तक निभाए गए सभी किरदार पसंद हैं। लेकिन बेशक जिसने मेरे करियर को सबसे अधिक प्रभावित किया, वह पाताल लोक था। हाथी राम ने मेरे लिए और लोगों के मुझे एक अभिनेता के रूप में देखने के तरीके में बहुत कुछ बदल दिया।

किरदार के प्रति रहना है ईमानदार
इस दौरान जयदीप अहलावत ने बैक-टू-बैक हिट परफॉर्मेंस देने के दबाव के बारे में भी बात की। अभिनेता ने कहा, “यह दबाव हमेशा बना रहता है। इसलिए मैं खुद को यह याद दिलाता रहता हूं कि किरदार के साथ ईमानदार रहना है। बाकी सब सिर्फ शोर है।”

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: The Family Man 3: जयदीप अहलावत ने ‘द फैमिली मैन सीजन 3’ को लेकर दी नई जानकारी, इस

मजेदार था औलाख का किरदार निभाना
हालिया रिलीज ‘ज्वेल थीफ’ में अपने किरदार राजन औलाख के बारे में बात करते हुए एक्टर ने कहा, “इसमें स्वभाव, तड़क-भड़क और शरारत या खुराफात का एक संकेत है। यह स्टाइलिश है, लेकिन इसमें परतें भी हैं। इसकी अप्रत्याशिता और नयेपन ने मुझे सबसे अधिक उत्साहित किया। भले ही पहले भी मैंने इंटेंस और इस तरह के किरदार निभाए हों, लेकिन यह भूमिका निभाना मजेदार था।”

यह खबर भी पढ़ें: Jewel Thief:रिलीज के साथ ही सैफ अली-जयदीप अहलावत की ...

‘द फैमिली मैन सीजन 3’ में दिखाई देंगे जयदीप अहलावत
वर्कफ्रंट की बात करें तो जयदीप अहलावत की हालिया रिलीज ‘ज्वेल थीफ: द हीस्ट बिगिन्स’ है। इसमें उनके साथ सैफ अली खान, कुणाल कपूर और निकिता दत्ता भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आई हैं। वो अब मनोज बाजपेयी की बहुप्रतीक्षित सीरीज ‘द फैमिली मैन सीजन 3’ में साथ नजर आएंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें