फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jai Durga: सीरीज 'द रिवोल्यूशनरीज' का गाना 'जय दुर्गा' रिलीज; मां भवानी की शक्ति को समर्पित है भक्ति सॉन्ग

Fri, 21 Aug 2026 10:15 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Jai Durga Song: वेब सीरीज 'द रिवोल्यूशनरीज' का गाना 'जय दुर्गा' रिलीज हो गया है। यह भक्ति सॉन्ग है, जो मां दुर्गा के अलग-अलग रूपों को समर्पित है।
विज्ञापन
जय दुर्गा सॉन्ग - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश की आजादी से पहले 1857 की क्रांति के दौर पर आधारित वेब सीरीज का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बीते दिनों इस पीरियड एक्शन सीरीज के किरदारों से पर्दा उठाया गया था। 'द रिवोल्यूशनरीज'  में भुवन बाम, गुरफतेह सिंह और प्रतिभा रांटा अहम भूमिकाओं में हैं। आज शुक्रवार को सीरीज का गाना 'जय दुर्गा' रिलीज हो गया है।

विज्ञापन

किसने गाया है 'जय दुर्गा सॉन्ग'
इस गाने को श्रेयस प्रशांत पुराणिक के कंपोज किया है। वहीं इसे श्रेयस प्रशांत पुराणिक, राजा हसन, अल्तमश फरीदी और दिव्या कुमार ने अपनी दमदार आवाज से सजाया है। सिद्धार्थ-गरिमा वाहल ने गाना लिखा है। गाने को बड़ी खूबसूरती से फिल्माया गया है।
  • भक्ति थीम पर आधारित यह गाना एनर्जी से भरपूर है। 
  • इसमें मां दुर्गा को सर्वोच्च शक्ति और बुराई पर अच्छाई की जीत की सबसे बड़ी ताकत के रूप में दिखाया गया है। 
  • गाने में मां भवानी को उस दिव्य शक्ति के रूप में दर्शाया गया है, जिसकी ओर लोग ताकत, सुरक्षा और उम्मीद के लिए देखते हैं। 

कब रिलीज होगी सीरीज?
मशहूर फिल्ममेकर निखिल आडवाणी द्वारा निर्देशित 'द रेवोल्यूशनरीज' एक पीरियड ड्रामा सीरीज है, जिसे एम्मे एंटरटेनमेंट के बैनर तले मोनिषा आडवाणी और मधु भोजवानी ने प्रोड्यूस किया है।

निखिल आडवाणी का कहना है कि इस प्रोजेक्ट की वजह से उन्हें आजादी से पहले के भारत के कम जाने-पहचाने नायकों पर ध्यान केंद्रित करने का मौका मिला। बता दें कि सीरीज 'द रिवोल्यूशनरीज' 11 सितंबर 2026 से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी।
विज्ञापन

किसकी क्या भूमिका होगी?
'द रिवोल्यूशनरीज' सीरीज में भुवन बाम को स्वतंत्रता सेनानी रासबिहारी बोस की भूमिका में देखा जाएगा। 'लापता लेडीज' फेम एक्ट्रेस प्रतिभा रांटा इस सीरीज में प्रतिभा लाहिड़ी के रोल में नजर आएंगी। गुरफतेह सिंह पीरजादा को सीरीज में क्रांतिकारी यतीन्द्रनाथ मुखर्जी की भूमिका में देखा जाएगा। अभिनेता रोहित सराफ भी इस सीरीज का हिस्सा हैं और वे महान स्वतंत्रता सेनानी और क्रांतिकारी सचिंद्र नाथ सान्याल का किरदार प्ले करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें