बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज ने यूट्यूबर ‘मिस्टर बीस्ट’ के साथ मिलकर उनके चैरिटेबल ट्रस्ट ‘बीस्ट फिलैंथ्रोपी’ को सहयोग दिया है। ‘मिस्टर बीस्ट’, जिन्हें जेम्स स्टीफन जिमी डोनाल्डसन के नाम से भी जाना जाता है। इनके यूट्यूब पर 320 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर हैं। ‘मिस्टर बीस्ट’ ने अपने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की मदद से सामुदायिक सेवा अभियानों के जरिए लाखों डॉलर जुटाने में मदद की है।
युवा डिजाइनर की जैकलीन ने की तारीफ
अपनी पहल के तहत बीस्ट फिलैंथ्रोपी भारत में ने कमजोर महिलाओं और बच्चों के लिए काम करने वाले भारतीय एनजीओ उदयन केयर के साथ भागीदारी करता है। बच्चों को मेंटर मुहैया कराने की दिशा में एनजीओ के प्रयासों के तहत जैकलीन ने दिल्ली का दौरा किया। अभिनेत्री उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद की एक युवा डिजाइनर शीतल की ड्रेस से प्रभावित हुईं, जिसे शीतल ने दिग्गज डिजाइनर अलेक्जेंडर मैकक्वीन से प्रेरित होकर बनाया था। इस ड्रेस को पहनने के दौरान जैकलीन ने कहा, "आपने मुझे वाकई बहुत अच्छा महसूस कराया। इसे पहनने से बहुत शक्तिशाली महसूस होता है।"
Pushpa 2: अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, इस दिन रिलीज होगा पुष्पा 2 का ट्रेलर? नोट कर लें तारीख
वेबसाइट पर होगी ड्रेस की नीलामी
इस ड्रेस को तीन महीने के भीतर तैयार किया गया है। इस शानदार ड्रेस की नीलामी बीस्ट फिलैंथ्रोपी वेबसाइट पर की जाएगी, जिससे होने वाली कमाई उदयन केयर के मिशन में लगाई जाएगी। अभिनेत्री ने नए सहयोग के बारे में बात करते हुए कहा, "शीतल से मिलना प्रेरणादायक था। हालांकि, इससे मुझे यह भी एहसास हुआ कि कई युवा लड़कियों को अभी भी महत्वपूर्ण बाधाओं का सामना करना पड़ता है। उदयन केयर जैसी संस्थाएं इन लड़कियों को सशक्त बनाने में अविश्वसनीय काम कर रही हैं। उनके भविष्य में निवेश करना हमारा सामूहिक कर्तव्य है। मिस्टर बीस्ट के साथ इस पहल का हिस्सा बनना एक खूबसूरत अनुभव था, और यह कुछ ऐसा है जिसे मैं हमेशा संजो कर रखूंगी।"
जैकलीन का वर्क फ्रंट
अभिनेत्री का कार्यों की बात की जाए तो उन्होंने सुजॉय घोष की ‘अलादीन’ (2009) से रितेश देशमुख के साथ बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की। इस फंतासी-ड्रामा में अमिताभ बच्चन और संजय दत्त भी महत्वपूर्ण किरदारों में नजर आए थें। इसके बाद उन्होंने ‘मर्डर 2’ (2011), ‘हाउसफुल 2’ (2012), ‘रेस 2’ (2013), ‘किक’ (2014), ‘ब्रदर्स’ (2015), ‘हाउसफुल 3’ (2016), ‘रेस 3’ (2018) और ‘सर्कस’ (2022) जैसी हिंदी फिल्मों में भी काम किया।
Devara Ott Release: इस दिन ओटीटी पर रिलीज होगी देवरा पार्ट 1, नहीं देखी है अभी तक तो नोट कर लें तारीख