फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jackson Wang: क्या ‘कृष 4’ का हिस्सा होंगे के-पॉप स्टार जैक्सन वांग? खुलासा करते हुए बोले- ‘मैंने पहले कभी…’

Mon, 16 Jun 2025 12:01 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Krrish 4: हाल ही में के-पॉप स्टार जैक्सन वांग के बारे में खबरे चल रही हैं कि वो ऋतिक रोशन की फिल्म कृष 4 का हिस्सा होने वाले हैं। अब गायक ने इस पर सफाई दी है। 
विज्ञापन
जैक्सन वांग और ऋतिक रोशन - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चर्चित के-पॉप स्टार जैक्सन वांग बीते दिनों भारत आए थे और उन्होंने आते ही सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया था। इसके बाद गायक, बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन से मिलने उनके घर पहुंचे, तभी से अटकलें लगने लगी कि वह ऋतिक रोशन की बहुप्रतीक्षित फिल्म कृष 4 का हिस्सा हो सकते हैं। अब सिंगर ने इस पर सफाई दी है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा। 

'कृष 4' में नहीं दिखेंगे जैक्सन वांग

विज्ञापन

सिंगर जैक्सन वांग ने 'कृष 4' में शामिल होने की अफवाहों को लेकर प्रतिक्रिया दी है। हाल ही में पीटीआई के साथ एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा, ‘यह झूठी खबर है। यह एक बड़ी फिल्म है, मैंने पहले कभी अभिनय नहीं किया है, इसलिए मेरे लिए इसमें अभिनय करना असंभव है। यह मेर और उनके बीच एक मजाक है। इसलिए, यह सिर्फ एंटरटेनमेंट के लिए था।’

यह खबर भी पढ़ें: The Raja Saab Teaser: दमदार डायलॉग, शानदार स्क्रीनप्ले के साथ आ गए 'द राजा साब', प्रभास की फिल्म का टीजर रिलीज

विज्ञापन

कब से शुरु हुई ये चर्चा? 
ऋतिक रोशन अभिनीत फिल्म कृष 4 में जैक्सन वांग को लेकर चर्चा तब शुरू हुई जब वह एक इंटरव्यू में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने ऋतिक रोशन को अपना पसंदीदा अभिनेता बताते हुए कहा, ‘मुझे लगता है कि वह एक नई फिल्म कृष 4 की तैयारी कर रहे हैं। मुझे नहीं पता, शायद मैं साउंडट्रैक में भाग ले पाऊंगा। आप जानते हैं, मैंने पहले कभी अभिनय नहीं किया है। इसलिए शायद यह मेरा पहला अभिनय होगा।’ इसी के बाद से कई अटकलें लगने लगी थी। हालांकि, उन्होंने सिर्फ मजाक किया था। 


जैक्सन वांग की भारत यात्रा
के-पॉप स्टार जैक्सन वांग अपने नए एल्बम 'मैजिक मैन 2' के प्रचार के लिए भारत आए हैं। यह एल्बम 18 जुलाई को रिलीज होगा, जिसमें 11 गाने होंगे। ये गाने दुख और व्यक्तिगत विकास के चार अलग-अलग चरणों को दर्शाएंगे। यह एल्बम उनके 2022 के एल्बम मैजिक मैन का दूसरा हिस्सा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें