साल 2019 में आई फिल्म ‘मिशन मंगल’ फिल्म निर्माता जगन शक्ति की बेहतरीन फिल्मों में से एक है। फिल्म स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज हुई थी और दर्शकों की प्रशंसा प्राप्त करने के साथ-साथ बॉक्स ऑफिस पर भी सफल रही। इसरो वैज्ञानिकों पर आधारित इस फिल्म को देशभर में देखा गया। यह फिल्म उन वैज्ञानिकों के इर्द-गिर्द घूमती है, जिन्होंने भारत के पहले अंतरग्रहीय अभियान मार्स ऑर्बिटर मिशन में योगदान दिया था। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन की टीम ने भी फिल्म का भरपूर आनंद लिया था।
इसरो के वैज्ञानिकों ने देखी थी फिल्म
रिपोर्ट्स के मुताबिक कुछ दिन पहले, इसरो के अध्यक्ष डॉ. एस. सोमनाथ ने एक यूट्यूब चैनल पर एलियंस, चंद्रयान-3 की सफलता, ब्लैक होल, यूएफओ और अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की। बातचीत के दौरान उन्होंने फिल्म ‘मिशन मंगल’ देखने के अनुभवों को साझा किया। जब उनसे पूछा गया कि क्या इसरो की पूरी टीम ने ड्रामा फिल्म देखी है, तो भारतीय एयरोस्पेस इंजीनियर ने इसे लेकर सकारात्मक जवाब दिया।
Karisma Kapoor: ‘हम झाड़ के पीछे कपड़े बदलते थे…’, करिश्मा कपूर ने शूटिंग को लेकर किए चौंकाने वाला खुलासे
फिल्म के कुछ सीन को लेकर किया खुलासा
संगठन में महिला कर्मचारियों के बारे में बात करते हुए, डॉ. सोमनाथ ने कहा, ‘आपने चंद्रयान-3 कार्यक्रम में उन सभी को देखा होगा। वे सभी वहां थीं।’ हालांकि, उन्होंने यह भी मजेदार ढंग से बताया कि इस मिशन में कई महिलाएं शामिल हैं, लेकिन वे कंट्रोल सेंटर में खाना नहीं बनाती, जैसा कि फिल्म में दिखाया गया है।
फिल्म पर क्या प्रतिक्रिया दी?
इसके अलावा, उन्होंने कहा कि ‘मिशन मंगल’ एक मनोरंजक फिल्म है। इसलिए, वह इसे एक ‘मनोरंजक फिल्म’ के रूप में देखते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि टीम ने फिल्म के माध्यम से इसरो में जीवन के कुछ पहलुओं को प्रदर्शित किया है।
Kangana Ranaut: 'यह बेहद हिंसक हो गया है...,' कंगना रणौत ने की ऑनलाइन कंटेंट को सेंसर करने की मांग