बिग बॉस सीजन 17 में मुनव्वर फारुखी, अभिषेक कुमार, समर्थ जुरेल और ईशा मालवीय अपनी निजी जिंदगी के कारण काफी चर्चाओं में रहे थे। ईशा और समर्थ की जोड़ी ने अपने प्रेम संबंध को लेकर काफी सुर्खियां बटोरी थीं। बिग बॉस के घर में दोनों के बीच नजदीकियां काफी बढ़ गई थीं, जिससे दोनों के घरवाले भी काफी असहज नजर आए थे। हालांकि, पिछले कुछ वक्त से ईशा और समर्थ के अलग होने की खबरें काफी तेजी से फैल रही थीं। इसे सही साबित करते हुए दोनों ने हाल में ही अलग होने का एलान किया है। अब दोनों के अलग हो जाने के बाद बिगबॉस सीजन 17 का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अभिषेक और मुनव्वर ईशा औऱ समर्थ के रिश्ते को लेकर शर्त लगा रहे हैं।
'मुनव्वर और मैं बहुत अच्छे दोस्त'
एक ताजा इंटव्यू में ईशा ने अभिषेक और मुनव्वर की वीडियो पर प्रतिक्रिया दी है। इस वीडियो में दोनों ईशा और समर्थ के रिश्ते को लेकर शर्त लगाते दिख रहे हैं। हालांकि, इस को लेकर ईशा बिल्कुल भी परेशान नहीं नजर आई। उन्होंने कहा, 'मैं बिग बॉस की किसी भी चीज को इतनी सिरियसली नही लेती हूं, बिग बॉस के घर में मेरी और मुनव्वर की एकदम नहीं बनती थी,लेकिन बाहर आने के बाद हम बहुत अच्छे दोस्त हैं। वह मुझसे नियमित तौर पर संपर्क में रहता है और हमलोग बहुत अच्छे से बात करते हैं'।
रवीना ने सुझाया बोरियत से बचने का शानदार उपाय
'मैं इन बातों को गंभीरता से नहीं लेती'
इस पर आगे बात करते हुए उन्होंने कहा कि बिग बॉस के घर में सब एक जैसे ही व्यवहार करते हैं। सब की नजर बस ट्रॉफी पर होती है, इसलिए सब दूसरों से प्रतिस्पर्धा करते हैं। इस पर आगे उन्होंने कहा,' यह बहुत सामान्य है, इसलिए मैं इन चीजों को गंभीरता से नहीं लेती। ये मेरी जिंदगी है और किसी के शर्त के चक्कर में मुझे लगता है मैं अपनी जिंदगी गलत ट्रैक पर ना डाल दूं'।
Priyanka Chopra: प्रियंका ने साझा किया अस्वीकृति का दर्द, बोलीं- ‘पक्षपात के चलते फिल्मों से निकाला गया’
ईशा और समर्थ के ब्रेकअप को लेकर लगाई थी शर्त
वीडियो में मुनव्वर और अभिषेक ये कहते नजर आ रहे हैं कि ईशा और समर्थ शो खत्म होने के दो महीन के बाद ब्रेकअप कर सकते हैं। मुनव्वर इस पर कहते हैं कि वह इस पर शर्त लगा सकते हैं, जिसपर अभिषेक भी सहमती देते नजर आ रहे हैं। इसके बाद मुनव्वर ने शर्त लगाया कि ईशा और समर्थ का रिश्ता शो खत्म होने के चार महीनों के अंदर टूट जाएगा।