35 कारीगरों ने बनाई ड्रेस
ईशा अंबानी ने डिजाइनर अबू जानी-संदीप खोसला के हाथों से तैयार की हुई एक ड्रेस पहनी। इस ड्रेस को 35 कारीगरों ने लगभग 3670 घंटे में तैयार किया। इस पर काफी बारीक कढ़ाई की गई थी। इसमें गोल्ड की जगह गुलाबी जरदोजी का इस्तेमाल किया गया।
मां नीता अंबानी ने दिया ईशा का साथ
ईशा का साथ देने उनकी मां नीता अंबानी पहुंचीं। उनकी मौजूदगी ने इस मौके को और भावनात्मक बना दिया। नीता अंबानी भारतीय कला और संस्कृति का वैश्विक स्तर पर प्रचार करती रही हैं। इस प्रोग्राम में उनका आना भारत की सांस्कृतिक आवाज को और मजबूत करना था।