फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या डेटिंग के बाद शादी करने वाले हैं जान्हवी कपूर और शिखर पहाड़िया? पिता बोनी कपूर ने दिया रिएक्शन

Mon, 04 May 2026 04:59 PM IST
Sarijuddin एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Janhvi Kapoor & Shikhar Pahariya: जान्हवी कपूर और शिखर पहाड़िया को लेकर कई अटकलें लगाई जा रही हैं। खबरें हैं कि दोनों इस साल के आखिर में शादी करने वाले हैं। इस पर जान्हवी के पिता ने रिएक्शन दिया है।
विज्ञापन
जान्हवी कपूर, शिखर पहाड़िया - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जान्हवी कपूर पिछले कई वर्षों से शिखर पहाड़िया के साथ कई जगहों पर स्पॉट हुई हैं। उन्हें अक्सर मंदिरों में जाते हुए, साथ में डिनर करते हुए और इंडस्ट्री के इवेंट्स में साथ देखा जाता है। सोशल मीडिया पर साथ में उनकी कई तस्वीरें हैं। इस सब बातों ने उनके रिश्ते को लेकर चर्चा को बढ़ा दिया है। इस बीच चर्चा है कि दोनों शादी करने वाले हैं। इस पर जान्हवी कपूर के पिता बोनी कपूर ने रिएक्शन दिया है।

विज्ञापन
Trending Videos

क्या शादी करने वाले हैं जान्हवी और शिखर?
हाल ही में, ऐसी अटकलें सामने आईं कि जान्हवी और शिखर अपने रिश्ते को अगले पड़ाव पर ले जाने की सोच रहे हैं। रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि यह कपल इस साल के आखिर में शादी करने पर विचार कर रहा है। ये अफवाहें सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गईं, जिससे फैंस में काफी उत्साह देखने को मिला। 

'लियो' से लेकर 'मास्टर' तक, थलापति विजय की इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल

जान्हवी कपूर, शिखर पहाड़िया - फोटो : सोशल मीडिया
बोनी कपूर ने अटकलों पर लगाया विराम
इन सभी अटकलों पर जान्हवी के पिता बोनी कपूर ने विराम लगा दिया। इकोनॉमिक टाइम्स से बात करते हुए उन्होंने कहा, 'नहीं, यह सच नहीं है।' इस तरह उन्होंने फिलहाल दोनों की शादी को लेकर चल रही सभी चर्चाओं को खारिज कर दिया।

बचपन के दोस्त थे जान्हवी-शिखर
आपको बता दें कि जान्हवी कपूर और शिखर बचपन के दोस्त थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों की दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदली। उनके रिश्ते को लेकर अफवाहें सबसे पहले 2016 में सामने आई थीं, हालांकि दोनों में से किसी ने भी न तो इन अफवाहों की पुष्टि की और न ही इन्हें नकारा।
विज्ञापन

जान्हवी कपूर, शिखर पहाड़िया - फोटो : सोशल मीडिया
अलग हो गए थे जान्हवी और शिखर
रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2018 में जान्हवी के बॉलीवुड में डेब्यू करने के कुछ ही समय बाद दोनों अलग हो गए थे। इस बात का जिक्र उन्होंने बाद में 'कॉफी विद करण' शो में भी किया था। हालांकि, बताया जाता है कि 2022 में दोनों फिर से एक हो गए। तब से उनका रिश्ता काफी मजबूत बना हुआ है।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें