आलिया भट्ट बी-टाउन की सबसे ज्यादा सुर्खियों में बनी रहने वाली अभिनेत्रियों में से एक हैं। अभिनेत्री सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चा में रहती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वह जल्द ही यश राज फिल्म्स की एक जासूसी फिल्म में नजर आ सकती हैं। उनके साथ फिल्म में शरवरी वाघ भी नजर आएंगी। अब सोशल मीडिया पर अभिनेत्री की एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें वह एक युवती के साथ दिख रही हैं। दावा किया जा रहा है कि वह लड़की यश राज फिल्म्स में काम करती है।