इरफान, दिव्या से ज्यादा नर्वस थे
दिव्या ने आगे कहा 'सब लोग वहां खड़े थे, उम्मीद कर रहे थे कि सीन अच्छा होगा। मैं नर्वस थी कि क्या करूं और क्या नहीं। उस वक्त इंटीमेसी डायरेक्टर नहीं हुआ करते थे। इतने में मैंने पूछा कि इरफान खान कहां हैं? इस पर मेरे निर्देशक ने कहा कि वह छत पर हैं। वह आपसे ज्यादा नर्वस हैं।'
दोस्ती काम आती है
दिव्या दत्ता ने आगे बताया 'क्योंकि आपको इंटीमेसी सीन को सही तरीके से करना होता है। आपको सही इमोशन देना होता है। आपको यह देखना होता है कि आपका को-स्टार कम्फर्टेबल हो। इसमें आपकी दोस्ती बहुत काम आती है।' इसके बाद दिव्या ने इरफान से बात की। दोनों कंफर्टेबल हुए और वह सीन शूट हुआ।
दिव्या ने इरफान के साथ की कई फिल्में
दिव्या दत्ता ने इरफान खान के साथ कई फिल्मों में काम किया है। इसमें 'दुबई रिटर्न', 'हिस्स' और 'ब्लैकमेल' शामिल हैं। जल्द ही वह फिल्म 'नास्तिक' का हिस्सा होंगी।