बाबिल को मां ने दी मुबारकबाद
सुतापा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा है 'बाबिल खान आपको देर से जन्मदिन की मुबारकबाद। बाबा और आप दोनों ने अपनी पहली फिल्म में क्लासिकल सिंगर का रोल अदा किया है।' सुतापा ने इंस्टास्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है। स्टोरी में इरफान खान और उनके बेटे बाबिल खान गाना गाते हुए नजर आ रहे हैं।
बाबिल ने किया फिल्मों से ब्रेक का ऐलान
इससे पहले बाबिल खान ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि वह फिल्मों से ब्रेक ले रहे हैं। बाबिल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट में लिखा 'बहुत हिम्मत, जुनून और आपसी सम्मान के साथ, साई राजेश सर और मैंने, दोनों एक साथ इस जादुई सफर पर साथ आए। दुर्भाग्य से, अप्रत्याशित परिस्थितियों के कारण चीजें आगे नहीं बढ़ पाई, जैसा कि सभी ने योजना बनाई थी। चूंकि, मैं कुछ समय के लिए ब्रेक ले रहा हूं, इसलिए मैं साई राजेश सर और फिल्म की टीम को उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं देता हूं। मुझे पता है कि हमारे बीच बहुत प्यार है और हम भविष्य में जल्द ही मिलेंगे और एक साथ कुछ जादुई करेंगे।'
यह खबर भी पढ़ें: Babil Khan: इरफान के बेटे बाबिल ने लिया फिल्मों से ब्रेक, भावुक हुईं मां सुतापा; बोलीं- ‘हम वेकेशन पर जाएंगे’
बाबिल ने शेयर किया था वीडियो
हाल ही में बाबिल खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसे लेकर दावा किया जा रहा था कि इसे खुद बाबिल ने सुबह अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था और फिर इसे डिलीट कर दिया। दावा किया गया कि इस वीडियो में बाबिल ने अनन्या पांडे और अर्जुन कपूर समेत कई बॉलीवुड एक्टर्स को फेक बताया था। इसके बाद बाबिल ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट कर दिया था, जिससे विवाद और बढ़ गया।