फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रंप की धमकी के बाद पावर प्लांट के पास ईरानी संगीतकार ने दी प्रस्तुति, वायरल हो रहा वीडियो; देखें

Tue, 07 Apr 2026 11:52 AM IST
Sarijuddin एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ghamsari Performance: दमावंद पावर प्लांट के सामने परफॉर्म करते हुए संगीतकार घमसारि का एक वीडियो वायरल है। इसमें वह काफी शांत होकर प्रस्तुति दे रहे हैं।
विज्ञापन
घमसारि - फोटो : एक्स@IranInThailand
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका और ईरान के बीच संघर्ष जारी है। हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के ऊर्जा बुनियादी ढांचे को नष्ट करने की धमकी दी है। इस बीच ईरानी संगीतकार अली घमसारि ने दमावंद पावर प्लांट के सामने एक चटाई पर बैठकर 'तार' वादन प्रस्तुत किया। इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।
विज्ञापन


वायरल वीडियो में क्या है?
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि घमसारि एक पारंपरिक चटाई पर बैठे हुए हैं। वह 'तार' बजाने में खोए हुए हैं। उनके पीछे दमावंद पावर प्लांट नजर आ रहा है। इस वीडियो पर कई यूजर्स मिलेजुले कमेंट्स कर रहे हैं। कुछ लोगों का मानना है कि संगीतकार का यह कदम जोखिमभरा है। वहीं कुछ लोगों ने उनके कदम को सही बताया है।
 

क्या बोले घमसारि
घमसारि ने एक वीडियो में कहा 'नमस्ते मेरे प्यारे दोस्तों। मैं अभी दमावंद पावर प्लांट में हूं। मैं यह तो नहीं कह सकता कि काश आप भी मेरे साथ यहां होते, क्योंकि यह वह जगह है जिस पर हमले का खतरा मंडरा रहा है। मुझे उम्मीद है कि ऐसा कुछ नहीं होगा। मुझे उम्मीद है कि मेरे 'तार' की धुन शांति पर असर डाल पाएगी, और घरों की बत्तियां बुझने से बचाने में मदद करेगी।'

ट्रंप - फोटो : पीटीआई
ट्रंप ने दी धमकी
घमसारि का यह परफॉर्मेंस ट्रंप की हालिया चेतावनियों का जवाब माना जा रहा है। ट्रंप ने धमकी दी है कि यदि मंगलवार रात (अमेरिका समय के अनुसार) तक 'होरमुज स्ट्रेट' को फिर से नहीं खोला गया, तो वह ईरान के नागरिक बुनियादी ढांचे पर बड़े पैमाने पर बमबारी का अभियान चलाएंगे। इसके तहत ईरान के हर  बिजली उत्पादन संयंत्र और पुलों को निशाना बनाया जाएगा।
विज्ञापन

क्या बोले ईरानी मंत्री?
इस बीच, ईरान के उप-खेल मंत्री अलीरेजा रहीमी ने नागरिकों, कलाकारों और खिलाड़ियों से बिजली संयंत्रों के चारों ओर मानव श्रृंखला बनाने का आग्रह किया है। एक वीडियो संदेश में, रहीमी ने कहा, ये हमारी दौलत और संपत्ति हैं और लोगों को ऐसी सुविधाओं के पास इकट्ठा होने के लिए आमंत्रित किया।

कौन हैं घमसारि?
घमसारि एक जाने-माने ईरानी संगीतकार और संगीत-रचयिता हैं, जिन्हें 'तार' पर फारसी शास्त्रीय संगीत बजाने में महारत हासिल है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें