रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का चुनौतीपूर्ण सफर
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) भी आईपीएल ट्रॉफी जीतने के लिए तैयार है। टीम के कप्तान रजत पाटीदार हैं लेकिन पूरी तरह जीतकर विराट कोहली को ट्रॉफी जीतक डेडिकेट करना चाहती है। RCB ने अब तक तीन बार फाइनल में जगह बनाई है, लेकिन ट्रॉफी जीतने में सफल नहीं हो पाई है। इस बार टीम की नजरें पहली बार ट्रॉफी जीतने पर हैं।
शिल्पा-शाहरुख जीत चुके ट्रॉफी
इससे पहले आईपीएल की ट्रॉफी जीतने वालीं बॉलीवुड की सबसे पहली सेलिब्रिटी रही थीं शिल्पा शेट्टी, जो उस वक्त टीम राजस्थान रॉयल्स की मालकिन हुआ करती थीं। साल 2008 में आईपीएल के पहले सीजन में ही शेन वॉर्न की कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स ने जीत दर्ज की थी। हालांकि अब शिल्पा राजस्थान रॉयल्स की मालकिन नहीं हैं। 2015 में सट्टेबाजी मामले के कारण शिल्पा ने इस टीम से अपनी हिस्सेदारी छोड़ दी थी।
इसके बाद शाहरुख खान और जूही चावला को भी उनकी कोलकाता नाइट राइडर्स ने एक या दो नहीं बल्कि तीन-तीन बार आईपीएल की ट्रॉफी जिताने का सौभाग्य दिलाया। इन दोनों ही सह-मालिकों ने साल 2012, 2014 और 2024 में आईपीएल खिताब हासिल किया।