फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजय के दिवाली वीडियो का रश्मिका से कनेक्शन ? खूब वायरल हो रहा पोस्ट; जानिए क्या है वजह

Wed, 22 Oct 2025 12:04 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Vijay Devarakonda Viral Video: सोशल मीडिया पर विजय देवरकोंडा का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह दिवाली का उत्सव मनाते नजर आ रहे हैं। आइए जानते हैं इसमें और क्या है?
विज्ञापन
विजय देवरकोंडा, रश्मिका मंदाना - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने कथित तौर पर 3 अक्तूबर को सगाई कर ली। हालांकि इस जोड़े ने सगाई की अफवाहों की पुष्टि नहीं की है, लेकिन उनके फैंस दोनों के रिश्ते को लेकर उत्साहित हैं। हाल ही में दिवाली मनाते हुए विजय देवरकोंडा ने कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए। तस्वीरों और वीडियो में रश्मिका नजर नहीं आ रही हैं, हालांकि फैंस अंदाजा लगा रहें हैं कि रश्मिका वहां मौजूद हैं।
विज्ञापन

बैकग्राउंड में सुनाई दी महिला की आवाज
सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में विजय देवरकोंडा कैमरे के सामने पोज देते और अजीबोगरीब चेहरे बनाते नजर आ रहे हैं, जबकि आसमान में पटाखे फूट रहे हैं। बैकग्राउंड में एक महिला की आवाज सुनाई दे रही है, जिससे इंटरनेट पर यह कयास लगाए जा रहे हैं कि रश्मिका भी वहां मौजूद थीं।
 

यूजर्स ने लगाए कयास
विजय देवरकोंडा ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा 'आप सभी को दिवाली की शुभकामनाएं, मेरे दोस्तों। दिवाली हमेशा से मेरा पसंदीदा त्योहार रहा है। आप सभी को ढेर सारा प्यार।' इस वीडियो पर कई यूजर्स ने कमेंट किया है। एक यूजर ने लिखा है 'रश्मिका भाभी की याद आ रही है।' एक दूसरे यूजर ने लिखा है 'क्या ये रश्मिका की आवाज है?' एक और यूजर ने लिखा कि 'आखिरी हा हा हा उसकी थी।' यूजर का मतलब रश्मिका से है।


विज्ञापन

विजय देवरकोंडा, रश्मिका मंदाना - फोटो : सोशल मीडिया
विजय और रश्मिका की सगाई
खबरों के मुताबिक विजय और रश्मिका ने शुक्रवार 3 अक्तूबर को एक निजी समारोह में सगाई कर ली। बताया जाता है कि दोनों फरवरी 2026 में शादी करने की योजना बना रहे हैं। हालांकि इस मामले में दोनों ने आधिकारिक तौर से कुछ नहीं कहा है।
 

यह खबर भी पढ़ें: दीपिका पादुकोण ने बेटी दुआ का पहली बार दिखाया चेहरा, रणवीर सिंह ने गोद में संभाला

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें