आज होगी 'गमन' की स्क्रीनिंग
इफ्फी 2025 में 81 देशों की 240 से अधिक फिल्में प्रदर्शित होनी हैं। इस बार बॉलीवुड की कई क्लासिक फिल्मों की खास स्क्रीनिंग रखी गई है। रेखा स्टारर 'उमराव जान' के अलावा गुरु दत्त की 'प्यासा' और ऋत्विक घटक की 'सुवर्णरेखा' सहित करीब दस रिस्टोर की गई क्लासिक फिल्मों को दिखाया जाएगा। 'उमराव जान' की स्क्रीनिंग 21 नवंबर को हुई। वहीं आज 22 नवंबर को मुजफ्फर अली की 'गमन' की स्क्रीनिंग होगी। कल्पना लाजमी की 'रुदाली' का रिस्टोर किया हुआ वर्जन भी 22 नवंबर दिखाया जाएगा।