फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Brothers Day 2026: खान ब्रदर्स से लेकर देओल भाइयों तक; एक-दूसरे पर जान छिड़कते हैं फिल्म जगत के ये भाई

Sun, 24 May 2026 04:51 PM IST
Jyoti Raghav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Brothers Day 2026: आज 24 मई को इंटरनेशनल ब्रदर्स डे मनाया जा रहा है। इस मौके पर हम आपको फिल्म जगत के उन सितारों के बारे में बता रहे हैं, जिनकी अपने छोटे भाई/बहनों के साथ गजब की बॉन्डिंग है।
विज्ञापन
बॉबी-सनी देओल, सलमान-अरबाज-सोहेल खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हर साल 24 मई को इंटरनेशनल ब्रदर्स डे के रूप में मनाया जाता है। भाई एक ऐसा रिश्ता है, जिसके होने से एक भरोसा मजबूत होता है कि कोई संभाल लेगा। मन की जो बातें किसी दोस्त या रिश्तेदार से शेयर करने में सहज न हों, उन्हें भाई-बहन आपस में शेयर कर लेते हैं। इमोशनली इंसान थोड़ा और मजबूत होता है। तभी तो भाई के रिश्ते को सबसे खास, मजबूत और भरोसेमंद रिश्ते में गिना जाता है। हम आपको बॉलीवुड के कुछ ऐसे ही भाइयों से रूबरू करा रहे हैं।

विज्ञापन

सलमान खान अपने बहन-भाइयों के साथ - फोटो : सोशल मीडिया
अपने भाई-बहनों पर जान छिड़कते हैं भाईजान
सलमान खान को यूं तो बॉलीवुड में भाईजान कहा जाता है। वे जिसे अपना मान लें और कोई उन्हें भाई कह दे तो फिर वे अपने सगे भाई की तरह उससे रिश्ता निभाते हैं। अपने घर में भी वे बड़े भाई की जिम्मेदारी को बखूबी निभा रहे हैं। छोटे भाइयों- अरबाज खान और सोहेल खान के लिए वे आधी रात भी मदद को तैयार रहते हैं। सिर्फ भाई ही नहीं, दोनों बहनों-अलवीरा और अर्पिता खान शर्मा के साथ भी उनकी गजब बॉन्डिंग है।

सनी देओल-बॉबी देओल - फोटो : इंस्टाग्राम@iamsunnydeol
देओल ब्रदर्स
सनी देओल और बॉबी देओल के बीच गजब की बॉन्डिंग है। दोनों के रिश्ते में प्यार और अपनेपन के साथ-साथ सम्मान और बड़े-छोटे का लिहाज भी देखने को मिलता है। बॉबी देओल कई इंटरव्यू में खुलकर यह बात कह चुके हैं कि उनके भैया सनी देओल ने उन्हें कितना सपोर्ट किया है। अक्सर वे अपने बडे़ भाई और परिवार के बारे में बात करते हुए इमोशनल हो जाते हैं।

आयुष्मान खुराना और अपारशक्ति खुराना - फोटो : सोशल मीडिया
खुराना भाई
आयुष्मान खुराना और अपारशक्ति खुराना के बीच भी कुछ ऐसा ही प्यार देखने को मिलता है। दोनों भाई इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। भाई का रिश्ता होने के साथ-साथ दोनों के बीच एक दोस्ती भी देखी जाती है। 

विक्की कौशल-सनी कौशल - फोटो : इंस्टाग्राम
कौशल ब्रदर्स
अभिनेता विक्की की अपने छोटे भाई सनी कौशल के साथ शानदार बॉन्डिंग है। दोनों के बीच भाइयों वाला प्यार और अपनापन है और साथ ही दोस्ती भी है। इन्हें अक्सर छुट्टियों पर साथ जाते देखा जाता है। दोनों भाई साथ में पार्टी करते दिखते हैं।

अंशुला कपूर, अर्जुन कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @anshulakapoor
अर्जुन कपूर-अंशुला
अर्जुन कपूर अपनी छोटी बहन के लिए सिर्फ एक बडे़ भाई नहीं, बल्कि एक सेफ प्लेस की तरह हैं। उन्होंने अंशुला के लिए भाई होने के फर्ज ही नहीं निभाया, बल्कि छोटी बहन की जिंदगी में माता-पिता का प्यार देने की भी पूरी कोशिश की है। बता दें कि अर्जुन-अंशुला की मां मौना शौरी इस दुनिया में नहीं हैं। वहीं, अंशुला जब छह साल की थीं, तभी उनके पिता बोनी कपूर और मां मौनी शौरी का तलाक हो गया था। अंशुला पर अर्जुन जान छिड़कते हैं। 

शाहरुख खान अपनी बहन के साथ - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान
शाहरुख खान की एक बड़ी बहन हैं जिनका नाम है शहनाज लालारुख खान। शाहरुख खान की ये इकलौती बहन हैं, जो किंग खान से छह साल बड़ी हैं। वे फिल्म जगत की चकाचौंध वाली जिंदगी से दूर शाहरुख खान के साथ उनके मुंबई स्थित बंगले 'मन्नत' में ही परिवार के साथ रहती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, माता-पिता के निधन के बाद शहनाज को सदमा लगा था। वे डिप्रेशन में चली गईं और काफी वक्त तक बोलना बंद कर दिया था। शाहरुख खान अपने इंटरव्यूज में इस बात की जिक्र कर चुके हैं कि उनकी बहन पढ़ाई में बहुत इंटेलीजेंट थीं और कानून में मास्टर्स किया हुआ है। शाहरुख खान अपनी बहन के प्रति भाई होने की जिम्मेदारी बखूबी निभा रहे हैं।
विज्ञापन

रणबीर-रिद्दिमा, अभिषेक-श्वेता - फोटो : इंस्टाग्राम
अभिषेक बच्चन-श्वेता नंदा, रणबीर कपूर-रिद्धिमा 
अभिषेक बच्चन और श्वेता नंदा बच्चन के बीच भी कुछ ऐसा ही प्यार भरा रिश्ता देखा जाता है। अभिषेक बच्चन अपनी बड़ी बहन का पूरा सम्मान करते हैं। श्वेता भी भाई की ताकत हैं। इसी तरह रणबीर कपूर और रिद्धिमा कपूर साहनी के बीच भी काफी मजबूत बॉन्डिंग है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें