फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलाइका-अरबाज के लाडले ने दोस्तों संग मनाया जन्मदिन, देखें अरहान खान के बर्थडे बैश की तस्वीरें

Mon, 10 Nov 2025 09:02 AM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Arhaan Khan Birthday Bash Inside Picture: रविवार को मलाइका के बेटे अरहान खान ने अपना जन्मदिन मनाया। पार्टी की तस्वीर मलाइका ने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। 
विज्ञापन
मलाइका-अरहान - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड की फैशन क्वीन और फिटनेस आइकन मलाइका अरोड़ा हमेशा किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहती हैं। जहां एक तरफ उनके हनी सिंह के साथ नए गाने का टीजर आया है वहीं उनके बेटे अरहान का जन्मदिन उन्होंने खास तरीके से मनाया। मलाइका ने अपने बेटे के जन्मदिन पर न सिर्फ पोस्ट शेयर किया बल्कि पार्टी से जुड़ी झलकियां भी दिखाई।
विज्ञापन


अरहान के जन्मदिन की झलक
9 नवंबर को अरहान खान ने अपना 23वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर उनके परिवार और करीबी दोस्तों ने मिलकर उन्हें सरप्राइज दिया। मलाइका ने इंस्टाग्राम पर एक प्यारी तस्वीर साझा की जिसमें अरहान अपने दोस्तों के साथ केक काटते हुए नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट के साथ मलाइका ने लिखा, 'हैप्पी बर्थडे माय बेबी बॉय अरहान। 

See here

बेटे के लिए एकजुट हैं मलाइका और अरबाज
मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान के अलग होने के बाद भी दोनों अपने बेटे के लिए हमेशा एकजुट रहे हैं। दोनों को अक्सर अरहान के साथ परिवारिक मौकों और सेलिब्रेशंस में देखा जाता है। अरबाज खान ने भी अरहान के जन्मदिन के मौके पर उन्हें बर्थडे विश किया। अरहान की कुछ तस्वीरें साझा करते हुए अरबाज ने बेटे के इस दिन को खास बनाया।
विज्ञापन





यह खबर भी पढ़ें: संजय दत्त और महिमा चौधरी की 'कुरुक्षेत्र' को पूरे हुए 25 साल, जानिए फिल्म से जुड़े दिलचस्प किस्से

मलाइका का नया म्यूजिक वीडियो
पेशेवर मोर्चे पर बात करें तो मलाइका हाल ही में यो यो हनी सिंह के साथ म्यूजिक वीडियो ‘चिलगम’ में नजर आने वाली हैं। इस गाने की पहली झलक फिलहाल सोशल मीडिया पर आई है और उसमें मलाइका काफी हॉट अवतार में नजर आ रही हैं। फैंस का कहना है कि 50 के करीब पहुंच चुकीं मलाइका आज भी अपने स्टाइल, फिटनेस और एटीट्यूड से किसी नई एक्ट्रेस को टक्कर देती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें