फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Apoorva Mukhija: 'इंडियाज गॉट लैटेंट' में अपनी टिप्पणी पर अपूर्वा ने माफी मांगी, कहा- मैं वादा करती हूं कि...

Thu, 10 Apr 2025 06:55 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Indias Got Latent Row: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अपूर्वा मुखीजा ने समय रैना के शो 'इंडियाज गॉट लैटेंट' में अपनी आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में गलती मानी है। उन्होंने इसके लिए माफी मांगी है।
विज्ञापन
अपूर्वा मुखीजा - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इन्फ्लुएंसर अपूर्वा मुखीजा ने कॉमेडियन समय रैना के शो 'इंडियाज गॉट लैटेंट' में अपनी आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर माफी मांगी है। उन्होंने कहा कि उन्हें शब्दों के चयन में सावधान रहना चाहिए था। इससे कई लोगों को ठेस पहुंची है। इस गलती से उन्होंने सबक ले लिया है। 

विज्ञापन

इंस्टाग्राम से डिलीट किए सारे पोस्ट
बीते हफ्ते अपूर्वा मुखीजा ने अपनी पुरानी सारी इंस्टाग्राम पोस्ट डिलीट कर दी थीं। इंस्टाग्राम पर उनके तीन मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं। वे रीबेल किड के नाम से मशहूर हैं। ऑनलाइन बुलिंग के बाद अपूर्वा ने सभी पोस्ट डिलीट किए। अपूर्वा समय रैना के शो 'इंडियाज गॉट लैटेंट' में उस पैनल का हिस्सा थीं, जिसमें यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया ने माता-पिता को लेकर आपत्तिजनक और विवादास्पद टिप्पणी की थी। रणवीर की कड़ी आलोचना हुई। वहीं, अपूर्वा मुखीजा की एक क्लिप भी वायरल हुई, जिस पर लोगों का जमकर गुस्सा फूटा।

Apoorva Mukhija: अपूर्वा मुखीजा को मिली जान से मारने की धमकी, कंगना-सलमान जैसे सितारे भी लिस्ट में शामिल

कहा- 'उम्मीद है आप माफ करेंगे'
रणवीर अल्लाहबादिया की विवादि टिप्पणी के बाद समय रैना, रणवीर और अपूर्वा मुखीजा सहित कई लोगों आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर कई एफआईआर हुई थीं। इस मामले में अब अपूर्वा ने माफी मांगी है। उन्होंने कहा, 'मैंने बहुत से लोगों को दुख पहुंचाया है और ईमानदारी से कहूं तो यह आखिरी चीज है जो मैं करना चाहती हूं। मैं लोगों को हंसाने और उन्हें एंटरटेन करने का कंटेंट बनाती हूं। मैं कभी किसी को दुख नहीं पहुंचाना चाहती थी और मुझे इसका बेहद अफसोस है। मुझे अपने शब्दों पर गौर करना चाहिए था। लेकिन, मैंने अब इससे सबक सीख लिया है और मैं वादा करती हूं कि मैं आगे बेहतर करूंगी। मुझे उम्मीद है कि आप लोग मुझे माफ कर देंगे। अपूर्वा ने बुधवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किए गए वीडियो में यह कहा।
विज्ञापन

वीडियो शेयर कर दी सफाई
अपूर्वा मुखीजा ने कहा कि उन्हें इस लोकप्रिय शो में आमंत्रित किए जाने पर बहुत खुशी हुई, जिसकी शूटिंग छह-सात घंटे तक चली और बीच में 30 मिनट का ब्रेक भी लिया गया। उन्होंने आगे कहा कि इसके आधे भाग में मजाक के अलावा कुछ नहीं कहा। अपूर्वा ने आगे कहा, 'मैं वहां बैठी थी और यह सोचकर घबरा रही थी कि मैं यह नहीं कर सकती। मैंने अपने मैनेजर को मैसेज किया कि मैं यहां नहीं रहना चाहती और उन्होंने मुझसे कहा कि ज्यादा मत सोचो, जो हो वही रहो'। अपूर्वा ने यह भी कहा है कि साझा किए गए वीडियो स्ट्रीम से हुई कमाई एसिड विक्टिम, शोषण और घरेलू हिंसा की शिकार महिलाओं की मदद करने वाले एनजीओ को जाएगी। 

Apoorva Mukhija: 'एसिड अटैक, दुष्कर्म और मौत की धमकियां', IGL विवाद के बाद अपूर्वा ने साझा की पहली पोस्ट

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें