जूनियर एनटीआर और निर्देशक कोराताला शिवा की फिल्म 'देवरा पार्ट 1' जापान में रिलीज होने के लिए तैयार है। 27 सितंबर 2024 को रिलीज हुई फिल्म ने वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर करीब 450 करोड़ रुपये की कमाई की थी। फिल्म 28 मार्च को जापान में रिलीज होने जा रही है। हालांकि, देवरा पहली फिल्म नहीं है, जो जापान में रिलीज हो चुकी है। इससे पहले कई सारी भारतीय फिल्में रिलीज हुई हैं। आइए जानते हैं वो कौन-कौन सी फिल्में हैं, जो जापान में रिलीज हुईं और उन्होंने वहां पर कैसा प्रदर्शन किया।
आरआरआर
- फोटो : इंस्टाग्राम@alwaysramcharan
आरआरआर
जूनियर एनटीआर और राम चरण की फिल्म ‘आरआरआर’ ने भारत में धूम मचाने के बाद जापान को रुख किया। इस फिल्म ने वहां भी शानदार प्रदर्शन किया। यह फिल्म जापान में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने जापान में 132 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
रजनीकांत
- फोटो : इंस्टाग्राम@rajinikanth
मुथु
रजनीकांत की फिल्म ‘मुथु’ भी जापानी सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। रिपोर्ट्स के अनुसार इस फिल्म ने जापान में 23 करोड़ रुपये कमाए थे। रजनीकांत की यह फिल्म 1995 में रिलीज हुई थी।
फिल्म 'बाहुबली 2'
- फोटो : इंस्टाग्राम @actorprabhas
बाहुबली 2
प्रभास की ‘बाहुबली 2’ ने भी जापानी सिनेमाघरों में खूब धूम मचाई है। इस फिल्म ने जापानी सिनेमाघरों में 10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
सालार
- फोटो : इंस्टाग्राम
सालार
प्रभास की ‘सालार’ भले ही भारत में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई, लेकिन जापानी सिनेमाघरों में इसने अच्छा खासा कलेक्शन किया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने जापान में 9 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
आमिर खान
- फोटो : इंस्टाग्राम@aamirkhanproductions
3 इडियट्स
आमिर खान की फिल्म ‘3 इडियट्स’ ने भारतीय सिनेमाघरों में खूब नोट छापे। यह फिल्म आमिर की एक आइकॉनिक फिल्म बन गई। इसने जापान में भी जोरदार कमाई की। फिल्म ने वहां से 9.97 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
केजीएफ
- फोटो : इंस्टाग्राम@thenameisyash
केजीएफ
यश की ‘केजीएफ’ भी जापान के सिनेमाघरों में शानदार कमाई की है। यश की इस फिल्म ने 1.20 करोड़ रुपये का जापान में कारोबार किया था।