इंडियन आइडल के 12वें सीजन के विजेता गायक पवनदीप राजन का सोमवार सुबह यूपी में रोड एक्सीडेंट हो गया। पवनदीप उत्तराखंड से नोएडा का सफर तय कर रहे थे और उनकी कार गजरौला में हाईवे किनारे खड़े कैंटर में पीछे से घुस गई। हादसे में वो गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें कई चोटें आई हैं। गायक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें वह गंभीर हालत में दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद पवनदीप के फैंस बेहद चिंतित नजर आ रहे हैं।
कैसे हुआ एक्सीडेंट?
गायक पवनदीप राजन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह घायल दिख रहे हैं और डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं। इसके अलावा उस वीडियो में जानकारी दी गई है कि गायक पवनदीप राजन का एक्सीडेंट सोमवार को सुबह 3 बजकर 40 मिनट पर हुआ।
यह खबर भी पढ़ें:
Sitaare Zameen Par: आमिर की अगली फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज, पोस्टर पर नजर नहीं आईं जेनेलिया; जानें रिलीज डेट
पवनदीप के फैंस हो रहे चिंतित
इंडियन आइडल 12वें सीजन के विनर पवनदीप की यह हालत देखकर उनके फैंस काफी चिंतित दिख रहे हैं। एक फैंस ने कमेंट में लिखा कि पवनदीप सर, रिकवरी की कोशिश करिए। वहीं, दूसरे फैंस ने लिखा कि उन्हें इतनी चोट कैसे लगी, हांथ पैर कैसा है। इसके अलावा एक अन्य फैंस ने चिंता जाहिर करते हुए कहा कि रक्षा करें प्रभु।
यह खबर भी पढ़ें:
Manoj Bajpayee: प्रियामणि ने मनोज बाजपेयी के बारे में किया बड़ा खुलासा, जानकर हैरान रह गए फैंस
पवनदीप राजन के बारे में
पवनदीपर राजन के बारे में बात करें तो उन्होंने साल 2020 में आयोजित हुए इंडियन आइडल के 12वें सीजन में हिस्सा लिया था। इस सीजन में पवनदीप विनर रहे थे। उन्होंने अपने गाए गानों से लोगों को दीवाना बना लिया था। साथ ही आपको बताते चलें कि वह सोशल मीडिया पर भी अपने गानों को लेकर काफी वायरल होते रहते हैं।