फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'ये चीजें कंट्रोल में नहीं होतीं'; कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' संग क्लैश पर इम्तियाज अली ने तोड़ी चुप्पी

Sat, 23 May 2026 06:26 PM IST
Jyoti Raghav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Box Office Clash: इम्तियाज अली की आगामी फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' 12 जून को रिलीज होगी। इसके साथ कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' और कुछ अन्य फिल्में भी रिलीज हो रही हैं। फिल्मों के क्लैश पर इम्तियाज अली ने चुप्पी तोड़ी है।
विज्ञापन
इम्तियाज अली - फोटो : इंस्टाग्राम @imtiazaliofficial
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिलजीत दोसांझ, नसीरुद्दीन शाह, शरवरी और वेदांग रैना अभिनीत फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' की रिलीज को कुछ दिन बाकी हैं। यह फिल्म 12 जून को दस्तक देगी। इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी यह एक लव स्टोरी फिल्म है। दूसरी तरफ कंगना रनौत की फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' भी 12 जून को रिलीज होने वाली है। साथ ही दो अन्य फिल्में भी रिलीज होंगी। फिल्मों के बॉक्स ऑफिस क्लैश पर हाल ही में इम्तियाज अली ने रिएक्शन दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मैं वापस आऊंगा - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
इम्तियाज अली बोले- 'हमने पहले एलान किया था'
निर्देशक इम्तियाज अली ने 12 जून को होने वाले फिल्मों के क्लैश को लेकर हाल ही में 'द फ्री प्रेस जर्नल' से बात करते हुए जवाब दिया। उन्होंने माना कि ऐसी चीजें हमेशा किसी के कंट्रोल में नहीं होतीं। इम्तियाज ने आगे बताया कि उन्हें दूसरी रिलीज के बारे में पहली बार पता चला है। उन्होंने कहा, 'ये चीजें कंट्रोल में नहीं होतीं। हमने सबसे पहले घोषणा की थी'। 

निर्देशक बोले- 'ऐसा होना तय है'
इम्तियाज अली ने आगे कहा,  'आमतौर पर, फिल्म इंडस्ट्री में एक तरह का भाईचारा होता है, जैसे कि 'अगर मेरी फिल्म आ रही है तो तुम मत आओ, अगली बार आ जाना' और इस तरह की बातें।  यह आमतौर पर काम भी करता है। यह पहली बार है जब मुझे पता चल रहा है कि उस दिन दूसरी फिल्में भी रिलीज हो रही हैं'। निर्देशक ने कहा, 'अगर ऐसा ही होने वाला है, तो ठीक है। साल में सिर्फ 52 हफ्ते होते हैं और हर साल 52 से ज्यादा फिल्में रिलीज होती हैं। इसलिए, ऐसा होना तो तय है'। 

इन फिल्मों के बीच होगा मुकाबला
बता दें कि बीते हफ्ते इस फिल्म का ट्रेलर लॉन्च किया गया था। इसे दर्शकों का अच्छा रिएक्शन मिला है।  12 जून को 'मैं वापस आऊंगा' और 'भारत भाग्य विधाता' के अलावा मनोज बाजपेयी की 'गवर्नर- द साइलेंट सेवियर' और मिमोह चक्रवर्ती की 'हॉन्टेड 3डी- इकोस ऑफ द पास्ट' भी रिलीज होंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें