फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Imtiaz Ali: इंडस्ट्री में 20 साल पूरे होने पर इम्तिआज अली ने रखी अपनी राय, आलिया पर भी बोले

Tue, 11 Mar 2025 03:54 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Imtiaz Ali: निर्देशक इम्तिआज अली ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में 20 साल पुरे कर लिए हैं। इस मौके पर उन्होंने अपने करियर के बारे में बात की है। उन्होंने 'हाइवे' फिल्म का भी जिक्र किया है।
विज्ञापन
इम्तियाज आलिया - फोटो : फोटो- सोशल मीडिया से
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निर्देशक इम्तिआज अली ने 'सोचा न था' (2005) फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखा। इस साल इम्तिआज अली ने सिनेमा में 20 साल पूरे कर लिए हैं। उनका ये सफर बहुत शानदार रहा। अपने इस सफर में उन्होने 'जब वी मेट', 'हाइवे' और 'रॉकस्टार' जैसी फिल्में निर्देशित कीं।

विज्ञापन

जमीन पर सबसे ज्यादा किस्मतवाला इंसान हूं
इम्तिआज अली के हवाले से हिंदुस्तान टाइम्स ने लिखा है 'यह सपने में दौड़ने जैसा है। मैंने यहां पहुंचने की कभी उम्मीद नहीं की थी। मैं अब भी भरोसा नहीं कर पा रहा हूं कि मैं यहां हूं। मुझे यकीन नहीं हो रहा है कि मैं इतना अच्छा काम कर रहा हूं और इसके लिए मुझे पैसे मिल रहे हैं। मैं जमीन पर सबसे ज्यादा किस्मतवाला इंसान हूं। क्योंकि मुझे फिल्म इंडस्ट्री में दूसरे लोगों से समर्थन मिला है।'

यह खबर भी पढ़ें: Sunny Deol: सनी देओल ने कर दिया एलान ‘मैं हूं जाट’, रणतुंगा से होगी तगड़ी टक्कर

शाहरुख खान के साथ फिल्म करना चाहती हैं आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt
इस तरह से 'हाइवे' में आलिया को लिया गया
यह दिलचस्प है कि इम्तिआज अली की 'हाइवे' 7 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में रणदीप हुड्डा और आलिया भट्ट हैं। इस पर बात करते हुए इम्तिआज अली ने कहा कि हाइवे में आलिया भट्ट की जगह पर किसी अनुभवी अभिनेत्री को लेने वाला था। लेकिन जब उनसे मिला तो मुझे लगा कि आलिया में इसे करने की काबिलियत है और उन्होंने इसे मजेदार तरीके से किया। मुझे एक ऐसा शख्स मिल रहा था जिसके पास भावनात्मक गहराई है और वह बहुत युवा है। इस तरह कास्टिंग का काम हुआ।

यह खबर भी पढ़ें: Vijay: विजय पर लगा चेन्नई में आयोजित इफ्तार पार्टी में मुसलमानों का अपमान करने का आरोप, अभिनेता पर केस दर्ज
विज्ञापन

हाइवे - फोटो : फोटो- यूट्यूब से
हर किसी ने दिया इम्तिआज अली का साथ
उनके मुताबिक हर कोई उत्साहित था। मैं पहले से ही 'तमाशा' बना रहा था। हालांकि रणबीर कपूर ने मुझसे कहा कि मैं तमाशा से पहले हाइवे बनाउं, क्योंकि मुझे बीच में वक्त मिला था। साजिद नाडियाडवाला जो इस फिल्म के निर्माता हैं उन्होंने भी हमें उत्साहित किया। हर किसी को इस कहानी से लगाव था, हालांकि ये थोड़ी अलग थी। इम्तिआज अली की सबसे आखिरी फिल्म 'अमर सिंह चमलिका' थी। इसमें प्रणति चोपड़ा और दिलजीत दोसांझ हैं। फिल्म को अच्छी कामयाबी मिली है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें