‘वक्त के साथ खुद को बदलें’
इमरान ने यह भी कहा कि आज के समय में दर्शक पहले से ज्यादा समझदार हो गए हैं। अब लोग हर फिल्म नहीं देखते, बल्कि कंटेंट को देखकर फैसला करते हैं। इसलिए सीनियर एक्टर्स के लिए भी जरूरी है कि वे वक्त के साथ खुद को बदलें और नए तरह के किरदार अपनाएं।
इमरान का वर्कफ्रंट
वर्क फ्रंट की बात करें तो इमरान खान आखिरी बार फिल्म ‘हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस’ में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके साथ वीर दास, मिथिला पालकर, मोना सिंह और शारिब हाशमी जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में थे।