यूजर्स को पसंद आई फिल्म
एक यूजर ने फिल्म के बारे में लिखा है कि यह इमोशनल वॉर ड्रामा फिल्म है। एक और यूजर ने लिखा है मुझे 'इक्कीस' से प्यार हो गया है। यह एक ऐसी फिल्म है जो दिल को छू लेने वाली है। एक और यूजर ने फिल्म को लेकर कहा है कि 'इक्कीस' उम्मीद से बेहतर है। फिल्म अपना वादा पूरा करेगी। 2026 में यह बॉलीवुड के लिए एक सफल शुरुआत होगी।
फिल्म की कहानी की तारीफ
एक यूजर ने इक्कीस के बारे में लिखा है कि 'धुरंधर' के बाद इस तरह की फिल्म आनी चाहिए थी, ताकि सीना ठोकने वाले राष्ट्रवाद को खत्म किया जा सके। एक यूजर ने लिखा है कि मैं युद्ध भड़काने वाले सिनेमा के सामने 'इक्कीस' के शांतिवाद पर इसके विचार से प्रभावित हुआ।
कलाकारों की तारीफ
एक यूजर ने फिल्म में कलाकारों की तारीफ की है। उन्होंने एक्स पर लिखा है कि 'इक्कीस' एक ऐसी फिल्म है, जिसमें नए कलाकार, असली कहानी और असली भावना एक साथ हैं। एक यूजर ने 'इक्कीस' में धर्मेंद्र की अदाकारी की तारीफ की है। उन्होंने लिखा 'मुश्किल शेड्यूल और थकान के बावजूद, धर्मेंद्र जी ने हमेशा की तरह अपना सबसे अच्छा दिया'।
'इक्कीस' के बारे में
आपको बता दें कि फिल्म 'इक्कीस' सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल की बायोपिक है। 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में वह 21 साल की उम्र में शहीद हो गए थे। फिल्म में उनके किरदार को अगस्त्य नंदा ने निभाया है। इसमें सिमर भाटिया, जयदीप अहलावत और धर्मेंद्र भी अहम किरदार में हैं। इसके निर्देशक श्रीराम राघवन हैं।