फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'कैलोरी' की शूटिंग के दौरान नर्वस थीं डॉली अहलूवालिया, इस एक्टर की मौजूदगी ने दिलाया भरोसा

Tue, 25 Nov 2025 04:17 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Dolly Ahluwalia On 'Calorie': फिल्म 'कैलोरी' जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इससे पहले डॉली अहलूवालिया ने इसके बारे में कई बातें बताई हैं। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा है?
विज्ञापन
डॉली अहलूवालिया, कैलोरी का पोस्टर - फोटो : एएनआई, इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री डॉली अहलूवालिया अपनी अपकमिंग फिल्म 'कैलोरी' को लेकर चर्चा में हैं। यह फिल्म 28 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इससे पहले इस फिल्म की इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (आईएफएफआई) में स्क्रीनिंग हुई है। उन्होंने एएनआई को बताया है कि इस फिल्म से उन्हें क्या मिला है?
विज्ञापन

डॉली ने बताया 'कैलोरी' का मतलब
नेशनल अवॉर्ड जीतने वाली एक्ट्रेस डॉली अहलूवालिया ने कहा कि यह रोल बहुत इमोशनल था और उन्होंने माना कि शूटिंग के दौरान वह नर्वस थीं। एएनआई से बात करते हुए अहलूवालिया ने बताया कि 'कैलोरी' टाइटल दिखाता है कि लोग अपने अतीत के दर्द और यादों के साथ कैसे जीते हैं। इस बारे में उन्होंने कहा, 'मेरे लिए कैलोरी का मतलब अनुभव और भावनाएं हैं और आप खाने के बजाय उन भावनाओं को कैसे पचाते हैं।'
 

शूटिंग के वक्त नर्वस थीं डॉली
एक्ट्रेस ने बताया कि फिल्म को लेकर उन्हें खुद पर भरोसा नहीं था। वह शुरुआत में 'बहुत नर्वस' थीं। उन्होंने सेट पर अपनी हालत के बारे में कहा, 'मैं झूठ नहीं बोलूंगी, मैं नर्वस थी। बहुत नर्वस।' उन्होंने आगे कहा कि वह लगातार अपने को-स्टार अनुपम खेर की तरफ देखती रहती थीं, जिनकी शांत मौजूदगी ने उन्हें भरोसा दिलाया। जैसे पंजाबी में कहते हैं न, एक ठहराव, एक स्टिलनेस जब ये मुझे उनमें मिले, तब मुझे लगा कि मैं सही जगह पर हूं।'

मुंबई कोर्ट पहुंचीं सेलिना जेटली, पति पर लगाया घरेलू हिंसा और क्रूरता का आरोप; अदालत से की ये मांगें

विज्ञापन

फिल्म में होंगे ये कलाकार
अनुपम खेर की अदाकारी वाली फिल्म 'कैलोरी' का इंटरनेशनल प्रीमियर आईएफएफआई के सिनेमा ऑफ द वर्ल्ड सेक्शन में हुआ था। यह फिल्म सच्ची घटनाओं से प्रेरित है। इसमें सिख-कैनेडियन परिवार की कहानी दिखाई गई है। यह परिवार कई दिक्कतों से गुजरता है, इसके बाद इसे अपनी पहचान, प्यार और राहत मिलती है। इसमें अनुपम खेर, डॉली अहलूवालिया, शनाया ढिल्लों, एशले गैंगर, सना सैयद और टिया भाटिया नजर आएंगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें