फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarzameen Teaser: काजोल और पृथ्वीराज स्टारर ‘सरजमीं’ का टीजर रिलीज, सरप्राइज पैकेज की तरह हैं इब्राहिम अली खान

Mon, 30 Jun 2025 01:37 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sarzameen Teaser Release: काजोल की फिल्म ‘मां’ अभी सिनेमाघरों में बनी हुई है। इस बीच उनकी नई फिल्म का टीजर रिलीज हो गया है। जिसमें सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान भी प्रमुख भूमिका में नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
इब्राहिम अली खान, काजोल और पृथ्वीराज सुकुमारन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इब्राहिम अली खान, काजोल और पृथ्वीराज सुकुमारन की नई फिल्म ‘सरजमीं’ का टीजर सामने आया है। इस टीजर में तीनों कलाकारों की झलक देखने को मिली है। कहानी देश भक्ति और आतंकवाद से जुड़ी मालूम होती है। टीजर में सरप्राइज पैकेज के रूप में इब्राहिम अली खान नजर आए हैं। टीजर में इब्राहिम ने जबरदस्त बॉडी दिखाई है। उनका लुक टीजर रिलीज होते ही वायरल हो गया है।

विज्ञापन

 

कश्मीर पर आधारित है फिल्म की कहानी
टीजर की शुरुआत सेना के कई जवानों से होती है, जो जंगल में किसी मुठभेड़ के दौरान हाथों में हथियार लिए नजर आते हैं। इसके बाद एक बड़ा सा धमाका होता है। इसके बाद काजोल की झलक दिखती है जो उदास नजर आती हैं। फिर दिखते हैं सेना की वर्दी में पृथ्वीराज सुकुमारन। 1 मिनट 30 सेकंड लंबे इस टीजर में सेना का एक्शन और जवान नजर आते हैं, जो ये दर्शाता है कि फिल्म आतंकवाद पर आधारित है। साथ ही काजोल और पृथ्वीराज के बीच लव एंगल भी देखने को मिलता है। टीजर के अंत में इब्राहिम अली खान नजर आते हैं, जो फिल्म में संभवत: आतंकवादी के किरदार में नजर आ रहे हैं। टीजर के लास्ट सीन में इब्राहिम और पृथ्वीराज का आमना-सामना होता है। कहानी कश्मीर पर आधारित मालूम पड़ती है।

चॉकलेटी बॉय से खूंखार आतंकी बने इब्राहिम
इस टीजर में सरप्राइज पैकेज के रूप में इब्राहिम अली खान नजर आए हैं। ‘नादानियां’ जैसी लव स्टोरी से अपना डेब्यू करने वाले इब्राहिम अपनी दूसरी ही फिल्म में खूंखार आतंकवादी के किरदार में नजर आएंगे। जो उनकी पहली फिल्म के किरदार से पूरी तरह से अलग है। हमेशा क्लीन शेव्ड और चॉकलेटी बॉय जैसे दिखने वाले इब्राहिम ‘सरजमीं’ के टीजर में एक बिल्कुल अलग रूप में दिखे हैं। दाढ़ी वाले लुक में इब्राहिम ने टीजर में अपनी बॉडी भी दिखाई है, जिससे पता चलता है कि इब्राहिम ने फिल्म के लिए काफी मेहनत की है। हालांकि, टीजर में इब्राहिम का कोई डायलॉग नजर नहीं आता है। ऐसे में देखना ये होगा कि ‘नादानियां’ में आलोचना झेलने वाले इब्राहिम क्या ‘सरजमीं’ में इस अंदाज से लोगों को प्रभावित कर पाएंगे या नहीं।

विज्ञापन


बोमन ईरानी के बेटे कायोज ने किया है निर्देशन
फिल्म की स्टारकास्ट ही नहीं बल्कि निर्देशक भी काफी खास हैं। करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन के तले बन रही ‘सरजमीं’ को कायोज ईरानी ने निर्देशित किया है। कायोज दिग्गज अभिनेता बोमन ईरानी के बेटे हैं। ‘सरजमीं’ 25 जुलाई को जियो हॉटस्टार पर रिलीज हो रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें