फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: इब्राहिम अली खान ने ‘बैम्बी’ पर लुटाया प्यार, नेटिजंस बोले- ‘क्या पलक तिवारी से ब्रेकअप हो गया?’

Mon, 23 Jun 2025 11:11 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें अभिनेता इब्राहिम अली खान बहुत ही क्यूट अंदाज में दिख रहे हैं और वह 'बैम्बी' पर प्यार लुटा रहे हैं। देखें वीडियो।
विज्ञापन
इब्राहिम अली खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सैफ अली खान के बेटे और एक्टर इब्राहिम अली खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसे यूजर्स खूब पसंद कर रहे हैं। उन्हें 'बैम्बी' पर खूब प्यार लुटाते देखा जा सकता है। इस वीडियो के वायरल होते ही नेटिजंस के प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है। आइए जानते हैं आखिर किस प्यार पर लुटाते दिखे अभिनेता। 

आखिर कौन है बैम्बी? 

विज्ञापन

वायरल वीडियो में इब्राहिम अली खान को एयरपोर्ट जाते देखा जा सकता है। इसमें अभिनेता एक डॉग पर अपनी प्यार लुटाते हुए दिख रहे हैं। हालांकि, उनसे जब पैपराजी ने पूछा कि उस डॉग का क्या नाम है, तो उन्होंने बताया कि उसका नाम बैम्बी है, जो एक फीमेड डॉग है। वायरल वीडियो में अभिनेता डैशिंग लुक में नजर आ रहे हैं। उन्होंने कार्गो पैंट के साथ टीशर्ट पहन रखा है और उसके ऊपर कंधे पर स्वेट शर्ट डाल रखी है। साथ ही एक्टर ने गॉगल भी लगाया हुआ है,  जो उन्हें कूल बना रहा है। 
 


 

नेटिजंस ने दी प्रतिक्रिया
इस वीडियो के वायरल होते ही नेटिजंस इब्राहिम अली खान को ढेर सारा प्यार दे रहे हैं और उन्हें पसंद कर रहे हैं। कुछ यूजर्स ने लाल दिल वाला इमोजी कमेंट करके उन पर प्यार जताया है, तो वहीं कुछ यूजर्स ने उन्हें कहा कि शानदार। इसके अलावा एक अन्य यूजर ने मजाक में बोला कि लगता है कि अभिनेता का ब्रेकअप हो गया है, जिस कारण वो अकेले घूम रहे हैं। 

विज्ञापन




यह खबर भी पढ़ें: Sitaare Zameen Par: आमिर की ‘सितारे जमीन पर’ के फैन हुए महेश बाबू; बोले- ‘ये आपको हंसाएगी भी, रुलाएगी भी’


इब्राहिम अली खान का वर्कफ्रंट
फिल्मों की बात करें तो इब्राहिम अली खान जल्द ही काजोल और पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ फिल्म ‘सरजमीन’ में नजर आएंगे। इसके अलावा वह करण जौहर की अगली फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 3' में शनाया कपूर के साथ भी दिखने वाले हैं। अभिनेता को आखिरी बार 'नादानियां' में देखा गया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें