फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीना गुप्ता से सीखते और अनुभव लेते हैं संजय मिश्रा, फिल्म फेस्टिवल में 'वध 2' की स्क्रीनिंग में की तारीफ

Mon, 24 Nov 2025 10:26 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sanjay Mishra: संजय मिश्रा जल्द ही नीना गुप्ता के साथ फिल्म 'वध 2' में नजर आने वाले हैं। इससे पहले उन्होंने अभिनेत्री की तारीफ की है।
विज्ञापन
संजय मिश्रा - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इन दिनों बॉलीवुड की कई जानी मानी हस्तियां 56वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया में पहुंच रही हैं। इसी कड़ी में बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार संजय मिश्रा भी फेस्टिवल में पहुंचे। यहां उन्होंने अपकमिंग फिल्म 'वध 2' की स्क्रीनिंग में हिस्सा लिया। इस बीच उन्होंने मीडिया से बात करते हुए अपनी साथी कलाकार नीना गुप्ता की तारीफ की। 
विज्ञापन
Trending Videos

नीना गुप्ता से सीखते हैं मिश्रा
एएनआई से बात करते हुए संजय मिश्रा ने नीना गुप्ता के बारे में कहा 'उनके साथ काम करके सीखने का मौका मिलता है और अनुभव मिलता है। नीना गुप्ता मेरी सीनियर हैं और आज भी मैं उनसे बहुत कुछ सीखता हूं।' नीना गुप्ता स्वास्थ्य कारणों की वजह से फिल्म फेस्टिवल में नहीं आ सकीं। इस पर संजय मिश्रा ने कहा 'आज नहीं आ पाईं, उनकी तबियत थोड़ी खराब है वर्ना वह भी आपके पास होतीं।'

पढ़ाई के बाद हताशा, नौकरी छूटने पर हुए परेशान; विक्की कौशल के पिता ने जन्मदिन पर साझा किए कई किस्से

हंसाने और रुलाने की ताकत रखते हैं मिश्रा
मीडिया से बात करते हुए मिश्रा ने कहा 'वध 2, वध 1 से आगे है। अच्छी बात है कि एक अभिनेता के रूप में मैं आपको हंसा भी सकता हूं और रुला भी सकता हूं।' 
विज्ञापन

नीना गुप्ता - फोटो : इंस्टाग्राम@ neena_gupta
क्या है 'वध 2' की कहानी?
इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया में 'वध 2' की स्क्रीनिंग हुई। इस फिल्म के निर्देशक जसपाल सिंह संधू हैं। इसके निर्माता लव रंजन और अंकुर गर्ग हैं। इस फिल्म में एक मिडिल क्लास जोड़े की कहानी दिखाई गई है। उनका बेटा उन्हें छोड़कर अमेरिका में बस जाता है। वह दोनों लोन की वजह से परेशान हो जाते हैं।
 


अगले साल रिलीज होगी फिल्म
मिश्रा का मानना है कि ऐसी फिल्म के साथ लौटना उनके लिए इमोशनल है। यह फिल्म उन लोगों के माहौल को दिखाती है जो अजीब हालात का सामना करते हैं। फिल्म अगले साल 6 फरवरी को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें